फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ivri overbridge

आईवीआरआई आरओबी पर रखे गए दो गार्डर

Sun, 26 Jan 2020 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
ivri overbridge
रविवार को तीन गार्डर रखने के साथ काम होगा पूरा
विज्ञापन

बरेली। आईवीआरआई आरओबी (रोड ओवर ब्रिज) पर देर रात दो गार्डर रख दिए गए। अब तीन गार्डर रविवार रात रखे जाएंगे। इसके साथ ही दस गार्डर रखने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रेलवे अंतिम काम करेगी। होली से पहले आईवीआरआई आरओबी पर ट्रैफिक दौड़ने की संभावना है।

एनई रेलवे मुख्यालय से शुक्रवार को ट्रेनों का ब्लॉक मिलने के बाद शनिवार रात 11 बजे से गार्डर रखने का काम शुरू हो गया। सभी तैयारियां पहले से ही थीं। रात करीब तीन बजे दो गार्डर रख दिए गए। ट्रेनों का संचालन रात 11 से रविवार सुबह पांच बजे तक बंद रहा। अब बाकी बचे तीन गार्डर को रविवार रात 11 बजे से रखा जाएगा। इसी के साथ आईवीआरआई आरओबी पर दस गार्डर रखने का काम खत्म हो जाएगा। अब छत और फिनीशिंग का काम शुरू होगा। इसमें करीब एक महीना लगेगा। गौरतलब है कि आरओबी पर गार्डर रखने का काम नौ जनवरी से शुरू हुआ था। 17 जनवरी तक काम पूरा होना था लेकिन 15 जनवरी को बरसात होने से काम रुक गया। इसकी वजह से कीचड़ होने से 17 जनवरी को भी काम शुरू नहीं हो सका। इसी के साथ ट्रेनों के ब्लॉक की समय सीमा खत्म होने पर काम रोक दिया गया था, शनिवार रात 11 बजे से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed