फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ivri

व्यवसाय के लिए धन के साथ ही सही कार्ययोजना भी जरूरी

Sun, 07 Jul 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
ivri
बरेली। आईवीआरआई के निदेशक डॉ. आरके सिंह ने कहा, किसी व्यवसाय को चलाने के लिए उसकी बेसिक चीजों को जानना जरूरी होता है। इससे व्यवसाय के जोखिम की जानकारी मिलती है और उससे उबरने के गुर भी पता लगते हैं। वह संस्थान में एग्री-बिजनेस इंक्युबेशन (एबीआई) केंद्र तथा पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन अनुभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘शूकर पालन द्वारा उद्यमिता विकास’ के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित कर रहे थे। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश से आए 40 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। बतौैर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा प्रशिक्षणार्थियों ने शूकर पालन से जुड़ी नवीन जानकारियां और तकनीकों का ज्ञान अर्जित किया है, उसको अपने व्यवसाय में अपनाएं। किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए धन के साथ ही सही कार्ययोजना और उत्पादन की गुणवत्ता भी बहुत जरूरी है। जैविक उत्पाद विभाग के विभागाध्यक्ष तथा एग्री-बिजनेस इंक्युबेशन परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. आरपी सिंह ने संचालन करते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थी आपसी वार्तालाप जारी रखें। इस अवसर पर पशुधन उत्पादन तथा प्रबंधन अनुभाग के प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार गौड़, शूकर फार्म प्रभारी डॉ. एनआर साहू आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed