फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ITBP jawan dies, gives last salute

Bareilly News: आईटीबीपी के जवान की ब्रेन स्ट्रोक से मौत, शस्त्र के साथ दी अंतिम सलामी

Thu, 20 Jun 2024 05:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan dies, gives last salute
आईटीबीपी के जवान की ब्रेन स्ट्रोक से मौत शस्त्र सलामी दी गई।
फतेहगंज पूर्वी। आईटीबीपी के 9वीं बटालियन अरुणाचल प्रदेश के लोहितपुर में तैनात 56 वर्षीय कुंवर बहादुर सिंह की ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो गई। मंगलवार की रात पार्थिव शरीर को उनके गांव तरा खास लाया गया, जहां बुधवार को अंतिम संस्कार के दौरान जवानों ने शस्त्र के साथ उनको अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

गांव तरा खास गांव के कुंवर बहादुर सिंह आईटीबीपी के 9वीं बटालियन लोहितपुर अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। उनके बेटे नवोदय ने बताया कि 15 जून की रात में बटालियन के अधिकारियों ने फोन कर बताया कि उनके पिता ड्यूटी से कमरे पर जाते समय अचानक चक्कर खाकर गिर गिए थे। उन्हें डिब्रूगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 16 को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने ब्रेन स्ट्रोक के कारण मौत होना बताया है।
विज्ञापन

परिवार वाले अरुणाचल प्रदेश जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले बटालियन के अधिकारी मंगलवार रात कुंवर बहादुर सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव तरा खास पहुंचे। बुधवार सुबह दस बजे बरेली की तीसरी बटालियन की टीम सहित फरीदपुर उपजिलाधिकारी निधि डोडवाल, सीओ गौरव सिंह, कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर जवान को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने अपने साथी को शस्त्र के साथ अंतिम सलामी दी। कुंअर बहादुर सिंह के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। संवाद

आईटीबीपी के जवान की ब्रेन स्ट्रोक से मौत शस्त्र सलामी दी गई।

आईटीबीपी के जवान की ब्रेन स्ट्रोक से मौत शस्त्र सलामी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed