फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ismat Chughtai's memory refreshed with "Paper Balloons"

Bareilly News: ''''कागज के गुब्बारे'''' से ताजा हुई इस्मत चुगताई की याद

Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 26 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Ismat Chughtai's memory refreshed with "Paper Balloons"
बरेली। विंडरमेयर थिएटर एंड लिट्रेचर फेस्टिवल में बृहस्पतिवार की शाम मृदुला गर्ग और इस्मत चुगताई के नाम रही। मृदुला गर्ग ने अपनी किताब ''''वे नायाब औरतें'''' के अंश पढ़कर सुनाए। पदातिक थिएटर के नाटक ''''कागज के गुब्बारे'''' के जरिये इस्मत चुगताई दर्शकों से रूबरू हुईं।
विज्ञापन

दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने वरिष्ठ लेखिका मृदुला गर्ग को स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया। लव तोमर, दीक्षा तिवारी व अन्य कलाकारों ने मृदुला की किताब ''''वे नायाब औरतें'''' के एक-एक भाग को अपने अंदाज में पढ़ा। अंत में कलाकारों और प्रशंसकों ने वरिष्ठ लेखिका से उनके जीवन, लेखन आदि पर दिलचस्प बातचीत की।
विज्ञापन

इसके बाद कोलकाता से आए पदातिक थिएटर के कलाकारों ने इस्मत चुगताई की छह कहानियों (कुंवारी, एक शौहर की खातिर, छुई-मुई, घरवाली, पेशा, घूंघट) और चुनिंदा लेखों के अंश पर आधारित नाटक ''''कागज के गुब्बारे'''' का मंचन किया। इस प्रस्तुति में अभिनय के साथ-साथ नाटकीय अंदाज में पढ़ने की कला, तबले की थाप और गीतों का दर्शकों ने लुत्फ उठाया। नाटक की परफॉरमेंस स्क्रिप्ट, डिजाइनिंग और डायरेक्शन अनुभा फतेहपुरिया ने किया। अशोक सिंह, कल्पना झा, करुणा ठाकुर, पलाश चतुर्वेदी, तीतास और सुकृत सेन ने अपने अभिनय से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी।       संवाद

जुगराजपुर गांव में खेल मैदान में प्रशिक्षण लेता खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed