फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IPL Betting Racket Busted, Liquor Trader, Liquor Trader Arrested in Bareilly , Betting Racket

Bareilly News: नेपाली सिम से चल रहा था ऑनलाइन आईपीएल सट्टा, बदायूं के विधायक के बेटे का करीबी गिरफ्तार

Wed, 13 May 2026 05:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 13 May 2026 05:19 PM IST
सार

बरेली में पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने के आरोप में शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हवाला के धंधे से भी जुड़ा है। उसके बैंक खातों में पिछले चार-पांच वर्षों में सात करोड़ रुपये का लेन-देन सामने आया है।

विज्ञापन
IPL Betting Racket Busted, Liquor Trader, Liquor Trader Arrested in Bareilly , Betting Racket
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया खुलासा। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली में फरीदपुर थाना पुलिस ने आईपीएल मैचों के दौरान संचालित हो रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह सट्टा नेपाली सिम से चल रहा था। पुलिस ने आरोपी ओमेंद्र को गिरफ्तार किया है, जो रोजाना करीब पचास हजार रुपये तक का सट्टा संचालित करता था। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये का लेन-देन हवाला के माध्यम से किया जा रहा था और गिरफ्तार आरोपी बदायूं के एक विधायक के बेटे का करीबी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमेंद्र बीएससी पास है। उसने कोरोना काल में नौकरी छूटने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाजी का कारोबार शुरू किया था। शुरुआती दौर में छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह कारोबार धीरे-धीरे बड़ा होता चला गया। आरोपी सट्टेबाजी के संचालन के लिए नेपाल के मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था। उसके बैंक खातों में प्रतिदिन सौ से अधिक ऑनलाइन लेन-देन की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन


पुलिस को हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन के संकेत भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में ओमेंद्र की 15 से अधिक शराब की दुकानों और तीन पेट्रोल पंपों में हिस्सेदारी सामने आई है। पुलिस इनमें निवेश के स्रोत की जांच कर रही है कि कहीं सट्टेबाजी का पैसा तो इसमें नहीं लगाया गया। वह अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है और आईपीएल सट्टेबाजी के जरिए मोटी कमाई करने की बात स्वीकार की है। ओमेंद्र के खिलाफ पहले भी थाना प्रेमनगर में सट्टेबाजी और मारपीट से जुड़े प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी और बरामदगी
मंगलवार रात को फरीदपुर पुलिस गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड फरीदपुर के पास ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने दबिश दी, जिसमें तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने ओमेंद्र को मोबाइल और कागजात समेटते हुए पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से दस हजार रुपये नकद, एक आईफोन, एक नेपाली सिम कार्ड, एक आईफोन, छह एटीएम कार्ड, पांच बैंक पासबुक, तीन बैंक चेकबुक, दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड बरामद हुए। 

जांच के दौरान सामने आया है कि ओमेंद्र ने शराब की दुकानों और पेट्रोल पंपों में भी निवेश कर रखा है। उसके पास 20 दुकानों का एक मार्केट भी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के ताल्लुक कई बड़े लोगों से हैं। उनके पास आरोपी को बचाने के लिए कई कॉल भी आईं। ओमेंद्र समेत फरार आरोपियों के खिलाफ थाना फरीदपुर में सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने पांच लाख रुपये फ्रीज कराए 
आरोपी के दो बैंक खाते मिले हैं, जिनमें से एक फर्म के नाम पर है। इन खातों में पिछले चार-पांच वर्षों में सात करोड़ रुपये का बड़ा लेन-देन हुआ है। पुलिस ने उसके खातों में पांच लाख रुपये फ्रीज कर दिए हैं। ओमेंद्र यादव पर पूर्व में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed