फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation handed over to three officers in the bribery case of Inspector Deepchand

Bareilly News: दरोगा दीपचंद रिश्वतखोरी प्रकरण में तीन अफसरों को सौंपी जांच

Mon, 24 Mar 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Investigation handed over to three officers in the bribery case of Inspector Deepchand
बरेली। एंटी करप्शन टीम पर पिछली साल दलालों से सेटिंग कर कार्रवाई का आरोप लगा था, अब पचास हजार रुपये की रिश्वतखोरी मांगने में जेल भेजे गए दरोगा दीपचंद की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी बना दी है, इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

बरेली की भुड़िया कॉलोनी चौकी के प्रभारी दीपचंद को एंटी करप्शन बरेली की टीम ने चौकी में ही 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा दिखाया था। अगले दिन मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोप था कि पिता और तीन बेटों को मारपीट के मामले में गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर 50 हजार रुपये लिए गए थे। दीपचंद ने उस समय खुद को बेगुनाह और अपने खिलाफ साजिश बताया था। अब दीपचंद की पत्नी गुंजन ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर शिकायत की कि उनके पति को जानबूझकर फंसाया गया था। एसएसपी ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव को मामले की जांच सौंप दी है। तीनों अधिकारियों से संयुक्त जांच रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

दरोगा की पत्नी ने ये उठाए सवाल
गुंजन ने एसएसपी को बताया कि शाम के वक्त जब उनके पति को टीम ने गिरफ्तार दिखाया था तो पति के पास चौकी में कई ग्रामीण अपनी समस्या निस्तारण के लिए बैठे हुए थे। ऐसे में इतने लोगों के बीच वह पचास हजार रुपये की रिश्वत लेकर किस तरह दराज में रख सकते थे। बताया कि टीम ने कार्रवाई से पहले चौकी के एक सिपाही को गाड़ी में बैठा रखा था और उत्तराखंड सीमा में ले गई थी। आरोप लगाया कि उस सिपाही को ही टीम ने रुपये उनके पति की मेज की दराज में रखने को सौंपे थे। वहीं यह भी आरोप लगाया कि कैंट थाना क्षेत्र में तैनाती के दौरान उनके पति ने एक महिला को जेल भेजा था। महिला को हिरासत में लेने के दौरान एंटी करप्शन टीम के सदस्य ने कॉल करके छोड़ने की सिफारिश की थी। उनके पति ने बात नहीं मानी जिसका बदला चुकाया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


---
- दरोगा दीपचंद की पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सर्विलांस व अन्य स्रोत से इनकी निष्पक्ष जांच कराने के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई है। यह कमेटी जो रिपोर्ट देगी, उसे शासन को भेजा जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed