फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector summons widow to room, refuses minor degree to minor son

दरोगा ने विधवा को कमरे पर बुलाया, इंकार पर नाबालिग बेटे को थर्ड डिग्री

Sat, 12 Sep 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Inspector summons widow to room, refuses minor degree to minor son
demo photo - फोटो : अमर उजाला।

हवालात में डालकर की पिटाई, महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल और डीआईजी से की शिकायत

विज्ञापन
बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा ने दो दरोगाओं पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उसने डीआईजी से भी मामले की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि उसने पड़ोसी से रास्ते को लेकर हुए विवाद की शिकायत थाने में की तो दो दरोगा उसके घर पहुंचे। उन्होंने मदद करने की एवज में उसे अपने कमरे पर बुलाया। महिला ने इंकार किया तो पुलिस उसके नाबालिग बेटे को उठाकर ले गई और हवालात में डालकर उसे थर्ड डिग्री दी।

थाना हाफिजगंज निवासी महिला ने शिकायत में कहा है कि उसका अपने पड़ोसी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। उसने थाने में सूचना दी थी। इसे पुलिस ने नजरअंदाज कर दिया। बाद में दूसरे हल्के के दो दरोगा उसके घर पहुंचे। महिला का आरोप है कि दोनों दरोगा ने उससे कहा कि तुम हमारी शरण में आ जाओ, तुम्हारी पूरी मदद करेंगे। महिला ने कहा कि उसके हल्के में दूसरे दरोगा हैं तो तुम कैसे मदद करोगे। आरोप है कि इस पर दोनों ने कहा कि तुम्हें कमरे पर आना होगा वहीं समझा देंगे। महिला के मुताबिक उसने मना कर दिया तो दोनों दरोगा उसके घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध किया तो उसके 17 साल के बेटे को पकड़कर ले गए और थाने में उसकी जमकर पिटाई की। महिला ने कहा कि उसने पैर पकड़े और मिन्नतें मांगी पर दरोगा टस से मस न हुए। विधवा ने अपने परिवार को जानमाल का खतरा बताते हुए दोनों दरोगाओ पर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह गांव से पलायन कर देगी और भूख हड़ताल करेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed