{"_id":"63a0c5c7e6463b639178296d","slug":"inspection-bareilly-news-bly507467572","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसपी ट्रैफिक ने बाजार में घूमकर हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसपी ट्रैफिक ने बाजार में घूमकर हटवाया अतिक्रमण
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
किला बाज़ार से बड़ा बाज़ार तक अतिक्रमण हटवाते एसपी ट्रेफिक - अमर उजाला
Link Copied
बरेली। दिन में कमिश्नर के आईजी के संग घूमकर शहर का हाल देखने का असर रात को दिखाई दिया। एसपी ट्रैफिक ने पूरे अमले के साथ शहर बाजार में घूमकर अतिक्रमण हटवाया। व्यापारियों को समझाया कि आप नहीं माने तो पुलिस सख्ती बरतने को मजबूर होगी।
विज्ञापन
सोमवार को दिन में कमिश्नर ने आईजी के साथ शहर का भ्रमण किया था। वह बाजार के उन रास्तों पर भी निकली थीं जहां निर्माण कार्य की वजह से वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और व्यापारियों की दुकानों का काफी सामान अब भी बाहर ही रखा है। दुकानों के आगे ठेले व खोमचे भी लगवा रखे हैं। इस पर कमिश्नर ने आईजी से आवागमन दुरुस्त कराने को अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। सोमवार रात एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह, सीओ टू, किला इंस्पेक्टर व पुलिस के साथ किला बाजार में निकले। उन्होंने व्यापारियों से बात की। कहा कि अपनी दुकानों का सामान अंदर ही रखें और अनावश्यक अतिक्रमण न करें तो कुछ दिनों में पुल निर्माण होने पर स्थिति बेहतर हो जाएगी। ऐसा नहीं किया गया तो रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ेगी। एसपी ट्रैफिक की अपील का असर दिखाई दिया और कई व्यापारियों ने खुद ही सामान अंदर रखकर भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।