फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Innocent child dies of snakebite.

Bareilly News: सांप के डसने से मासूम की मौत

Thu, 15 Oct 2026 03:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies of snakebite.
बहेड़ी। सांप के डसने से बुधवार को तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मोहल्ला अब्बास नगर निवासी मोहम्मद हसन का तीन वर्षीय बेटा आलिम अली मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने उसे डस लिया। बच्चे की तबीयत बिगड़ते ही परिजन आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलिम अली अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और परिवार का लाडला था। जिस घर में उसकी किलकारियों से रौनक रहती थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर मोहल्ले के लोग भी पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed