फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   India Republic Day

दोहराया गया संविधान की महत्ता और इसकी रक्षा का संकल्प

Tue, 28 Jan 2020 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:50 AM IST
विज्ञापन
India Republic Day
कलक्ट्रेट में लहराता तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
71वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी, अर्ध सरकारी, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थाओं और संगठनों ने आयोजित किए कार्यक्रम
विज्ञापन

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी आदि ने अपने कार्यालय परिसर में लहराया तिरंगा
बरेली। 26 जनवरी को 71वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को सरकारी, अर्ध सरकारी, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक संस्थानों व संगठनोें द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। वहीं संविधान की महत्ता बताते हुए इसकी रक्षा का संकल्प भी दोहराया गया। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने झंडा फहराकर देश के विकास में हर नागरिक से अपना योगदान देने का आह्वान किया।
मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद परिसर में पौधे भी लगाए गए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। नवज्योति नृत्य नाटक मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गीतों ने श्रोताओें को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वच्छता अभियान पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक भी हुआ।
विज्ञापन

उधर, कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने फोटो जर्नलिस्ट सोसाइटी के कैलेंडर का भी विमोचन किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य कोषाधिकारी सहित अन्य लोगों ने विचार वक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नील क्रांति योजना के तहत चयनित 12 लाभार्थियों को मिला लाभ
बरेली। गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त ने मत्स्य विभाग के बरेली मंडल द्वारा नील क्रांति योजना 2019-20 के अंतर्गत चयनित 12 लाभार्थियों को मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स योजना का लाभ दिलाया। चयनित लाभार्थियों की मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य सृष्टि यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जनपद बरेली सोमपाल गंगवार एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कर समाज में बदलाव का लिया संकल्प
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर विभिन्न संगठनों ने झंडा रोहण किया। इसमें क्रांतिकारी छात्र परिषद ने अपने भूड़ कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। वहीं खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेकभनोलाजी बरेली में गणतंत्र दिवस पर एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) अशोक गोयल ने ध्वजारोहण किया। संस्थान के अध्यक्ष घनश्याम दास, प्रबंध निदेशक गिरधर गोपाल, कार्यकारी निदेशक विनय खंडेलवाल आदि मौजूद रहे। बरेली इंटरनेशनल कॉलेज में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया। रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में निशुल्क गले व सिर के कैंसर की जांच का कैंप भी लगाया गया। यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. केशव कुमार अग्रवाल, वाइस चांसलर डॉ. लता अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं। उधर, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी ध्वजारोहण हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष अगम मौर्या ने गणतंत्र दिवस पर संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। उधर, नगर निगम में गणतंत्र दिवस पर मेयर उमेश गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजा रोहण किया। उन्होंने निगम के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करने को कहा।

सिविल डिफेंस के कैडेट्स ने पुलिस परेड में लिया हिस्सा
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस परेड में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। शासन के निर्देश पर ऐसा पहली बार ऐसा किया गया। मुख्य परेड में सिविल डिफेंस कंटीजेंट के कमांडर सुनील कुमार यादव रहे। चीफ वार्डन नागरिक सुरक्षा राजीव शर्मा ने परेड में कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अंजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, प्रमोद पंथ, सत्यपाल सिंह, सचिन जोशी, अमर शर्मा, राकेश शाक्य, किशन पाल, विनय कृष्ण पाल, सर्वेश मौर्य आदि उपस्थित रहे।

शिक्षण संस्थाओं में हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में वीसी प्रो. अनिल शुक्ला ने झंडारोहण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन और प्रशासनिक भवन के कर्मचारी उपस्थित रहे। उधर, अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संध्या सक्सेना ने राष्ट्र ध्वज फहराया। श्रीमती हेमलता ने उच्च शिक्षा निदेशक के संदेश को पढ़ा। बरेली कालेज में प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन भटनागर ने झंडा फहराया। डीएम नीतीश कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसी तरह साहूराम व महाविद्यालयों में भी राष्ट्रगान के बीच झंडा फहराया गया।

आयुष शिविर में मरीजाें को मिला इलाज
बरेली। गणतंत्र दिवस पर आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीके मौर्य की अध्यक्षता में गांव भरतौल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कैंप का शुभारंभ बिथरी चैनपुर विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल व शिविर प्रभारी डॉ. शांतुल गुप्ता ने भगवान धनवंतरी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। शिविर में 243 रोगियों को निशुल्क परामर्श व औषधियां दी गईं। इस मौके पर डॉ. सागर डॉ. मधु, प्रणब, सत्यम, विकास, रतिराम , प्रधान सोनू, प्रेमपाल, अतुल कुमार, उदय सोनकर, अमर जीत आदि मौजूद रहे।

मरीजों को फल वितरित किए
बरेली। जिला अस्पताल में गणतंत्र दिवस पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी के सचिव तुषार चंद्रा ने टीम के साथ मरीजों को फल वितरित किए।

भामाशाह सम्मान से नवाजे गए आठ व्यापारी
बरेली। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने श्यामगंज स्थित कार्यालय पर आठ वरिष्ठ व्यापारियों को भामाशाह सम्मान 2020 के सम्मान से नवाजा। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता सुबोध कुमार अग्रवाल ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में व्यापारी मिट्ठी लाल खटवानी, सुबोध अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल, मदनलाल अरोड़ा, राम अवतार आहूजा व भगवान बंसल को भामाशाह सम्मान 2020 के सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, महानगर मंत्री राजेश जेसरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी व कार्यक्रम संयोजक मनमोहन सब्बरवाल, संजीव चांदना, अनूप अग्रवाल, राजीव, श्याम मिढवानी, अजय शैंकी आदि मौजूद रहे।


एनईआर इज्जतनगर के डीआरएम ने गिनाईं उपलब्धियां
इज्जतनगर रेल मंडल के दिनेश कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस पर रेलवे स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने आरपीएफ की परेड का भी निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने मंडल की उपलब्धियों को बताया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय पर वयोवृद्ध यूनियन पदाधिकारी एसपी मिश्रा (दद्दा) ने तिरंगा फहराया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सीडी अवस्थी, रोहित, कुलदीप आर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed