फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illiterate classes will be held during summer vacation

Bareilly News: ग्रीष्मावकाश में लगेगी निरक्षरों की क्लास

Fri, 19 May 2023 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Illiterate classes will be held during summer vacation
बरेली। आलमपुर जाफराबाद के प्राथमिक विद्यालय बेहटा चौहान में इस साल विद्यार्थियों को अनूठा होमवर्क दिया गया है। स्कूल के 120 निपुण विद्यार्थी इस बार ग्रीष्मावकाश में गांव के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाएंगे। छात्र-छात्राओं ने इसके लिए विद्यालय में शपथपत्र भी दिया है। प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम एक ग्रामीण को साक्षर बनाएगा। एक माह बाद इन ग्रामीणों की परीक्षा कराई जाएगी। अच्छे अंक पाने वाले ग्रामीणों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम तोमर ने बताया कि पहले ग्रामीण इसके लिए सहमत नहीं थे, लेकिन बाद में मान गए। विद्यार्थियों ने भी अभी से प्रयास शुरू कर दिए हैं। परीक्षा में पास होने को लेकर गांव की वृद्ध महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों उनको अक्षर ज्ञान कराने के साथ ही मात्रा वाले शब्दों की समझ, उन्हें पढ़ने का तरीका सिखाएंगे। इस पहल से जहां ग्रामीण साक्षर होंगे, वहीं विद्यार्थी भी पठन-पाठन से जुड़े रहेंगे। प्रयासों के प्रति रुचि बनाए रखने के लिए विद्यालय की ओर से ग्रामीणों को स्लेट और चॉक का डिब्बा भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आया विचार
विद्यालय की छह निपुण छात्राओं अंशिका, नैंसी, हिमांशी, शिखा, अंशिका और मोनी ने मातृ दिवस पर अपनी-अपनी माताओं को तोहफा देने के लिए नया विकल्प तलाशा। छात्राओं ने शिक्षकों से बात करके यह तय किया कि वे अपनी मां को उनका नाम लिखना सिखाएंगी। छात्राओं का प्रयास सफल हुआ तो प्रधानाध्यापिका पूनम तोमर ने इसे मुहिम का रूप देेने का मन बना लिया।

जिले में पहले स्थान पर है बेहटा चौहान
प्राथमिक विद्यालय बेहटा चौहान को हाल ही में निपुण विद्यालयों की सूची में जिले में पहला स्थान मिला है। विद्यालय के सभी विद्यार्थी निपुण हैं और क्षेत्र में स्मार्ट शिक्षण पद्धति के लिए भी जाना जाता है। स्कूल की शिक्षिका ने पहले भी कई ग्रामीण महिलाओं को साक्षर बनाने की दिशा में बेहतर काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed