फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Illegal parking at Satellite, Chowpula and Kachari intersection, causing jam

Bareilly News: सेटेलाइट, चौपुला और कचहरी तिराहे पर अवैध पार्किंग, लग रहा जाम

Wed, 22 May 2024 05:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 May 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking at Satellite, Chowpula and Kachari intersection, causing jam
बरेली। शहर के प्रमुख चौराहों पर अवैध पार्किंग की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। सेटेलाइट और चौपुला चौराहे पर यह समस्या आम हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत कचहरी तिराहे पर होती है। यहां ऑटो और टेंपो वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इसकी वजह से आम शहरियों के वाहन यहां जाम में फंस जाते हैं। दिनभर में यहां से कई अफसरों के वाहन भी गुजरते हैं, पर वह इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाते हैं। उनकी इस अनदेखी की वजह से यह समस्या नासूर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे कचहरी तिराहे से चौकी चौराहे की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर कतार में वाहन खड़े होने से वहां जाम की समस्या बनी रहीं। दूसरी ओर, सेटेलाइट बस स्टैंड पर बनी चौकी के सामने ऑटो, ई-रिक्शा वाले बेखौफ होकर सवारी भरते दिखे। सामने पुलिस चौकी होने के बावजूद इनको कोई नहीं रोकता-टोकता। ऐसे में यहां रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


चौपुला पुल पर डग्गामार वैन, ऑटो ने अपना अड्डा बना लिया है। दोपहर तीन बजे ऑटो, वैन सड़क का एक हिस्सा घेरे खड़े नजर आए। इस कारण यहां भी जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर वाहन अतिक्रमण करके जाम लगा रहे हैं तो पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी। अवैध वाहन स्टैंड कहीं भी संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। - राहुल भाटी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed