{"_id":"64cb6cde8f8e7fc1ba055155","slug":"illegal-madrassa-demolished-by-bulldozers-in-bareilly-2023-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरेली में मदरसे पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था, कई दुकानें भी हुईं जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में मदरसे पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था, कई दुकानें भी हुईं जमींदोज
Thu, 03 Aug 2023 02:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:31 PM IST
सार
भोजीपुरा इलाके के गांव रूपपुर में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बना लिया गया। इसकी शिकायत पर प्रशासन ने गुरुवार को अवैध मदरसे को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया।
विज्ञापन
मदरसे पर हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में नवाबगंज तहसील के रूपपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसे और दुकानों को प्रशासन ने बृहस्पतिवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस मदरसे को बीते दिनों ही सील किया गया था। कार्रवाई के दौरान पीएसी बल के साथ कई थानों की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
यह मदरसा पांच साल पहले बना था। कुछ दिन पहले मदरसा सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जाकर बनाने का आरोप लगाकर शिकायत की गई थी। इस पर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद प्रशासन की ओर से मदरसा संचालकों को नोटिस जारी किया गया था। करीब एक महीने राजस्व विभाग की टीम ने मदरसा और दुकानों को सील कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- धागे से गला घोंटकर बच्ची की हत्या: घरेलू झगड़े ने ली चार साल की मासूम की जान, मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
प्रशासन ने भवन खुद ही ढहाने के निर्देश दिए थे। तय समय में संचालकों ने भवन ध्वस्त नहीं किया। इस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम नवाबगंज राजेश चंद्रा और सीओ चार जेसीबी और पुलिस-पीएसी के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्लाटून पीएसी और कई थानों की पुलिस के साथ नवाबगंज और मीरगंज के सीओ मौजूद रहे।
घरों में कैद हुए ग्रामीण
कार्रवाई के दौरान भारी तादात में पुलिस की तैनाती की गई थी। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को घरों से नहीं निकलने दिया। इस वजह से जरूरी काम से जाने वाले लोग भी परेशान हुए। कार्रवाई को लेकर कई ग्रामीण आक्रोशित दिखे। मगर पुलिस की मौजूदगी की वजह से वह विरोध नहीं कर पाए।सात घंटे चली कार्रवाई
अवैध भवन को ध्वस्त करने की कार्रवाई सुबह नौ बजे शुरू हुई। शाम करीब चार बजे तक मलबा हटाने का काम जारी रहा। कई डंपर के जरिये मलबा गांव से बाहर भेजा गया।हाफिजगंज थाने में डटे रहे अधिकारी
रूपपुर गांव में मदरसा ढहाने के दौरान एसपी ग्रामीण और एडीएम ई हाफिजगंज थाने में डटे रहे। सुबह नौ बजे ही दोनों अधिकारी थाने में पहुंच गए। इसके बाद दोपहर एक बजे तक यहां बैठकर ही वह टीम से अपडेट लेते रहे। दोपहर बाद कार्रवाई पूरी होने के बाद वह रवाना हुए।एसडीएम नवाबगंज राजेश चंद्रा ने बताया कि डीएम के आदेश पर अवैध मदरसे और 12 दुकानों को ध्वस्त कराया गया है। इस जगह पर फिर से निर्माण न करने को कहा गया है। अगर यहां निर्माण किया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।