फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   If caste is written on the number plate action will be taken against the drivers

UP: वाहनों पर जाति लिखाने वालों पर होगी कार्रवाई, बरेली रेंज में चलेगा विशेष अभियान, डीआईजी ने दिए निर्देश

Wed, 24 Sep 2025 05:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 05:21 PM IST
सार

वाहनों के नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखवाने वालों पर अब कार्रवाई होगी। बरेली रेंज के चारों जिले में बृहस्पतिवार से अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में डीआईजी ने चारों जिलों के पुलिस अफसरों को निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
If caste is written on the number plate action will be taken against the drivers
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई वाहनों या उसकी नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द लिखकर या कोई चिह्न बनाकर लोग यातायात नियमों को तोड़ रहे हैं। अब ऐसा करने वाले वाहन चालकों पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने रेंज के चारों जिलों बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत में बृहस्पतिवार से अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा है कि किसी भी निजी और सरकारी वाहन पर जातिसूचक नाम या चिह्न नहीं दिखना चाहिए। इस बारे में चारों जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: सपा में रहेंगे या बसपा में जाएंगे? इस सवाल पर आजम खान ने दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिए भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों का जागरूक किया जा रहा है कि वाहनों पर जाति लिखना अपराध है। इसके अलावा थानों में लगे नोटिस बोर्ड और रिकॉर्ड में भी जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रमुख सचिव और डीजीपी के आदेश से यह व्यवस्था लागू की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed