फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Azam Khan gave this answer on the question whether he will join BSP

UP News: सपा में रहेंगे या बसपा में जाएंगे? इस सवाल पर आजम खान ने दिया ये जवाब

Wed, 24 Sep 2025 09:52 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Sep 2025 09:52 AM IST
सार

सपा नेता आजम खान की रिहाई के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। सियासत में उनका अगला कदम क्या होगा, इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। रिहाई के बाद मंगलवार को रामपुर जाने के दौरान बरेली में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो आजम खान ने सधा हुआ जवाब दिया। 

विज्ञापन
Azam Khan gave this answer on the question whether he will join BSP
सपा नेता आजम खान - फोटो : संवाद

विस्तार

सीतापुर जेल से छूटे सपा नेता आजम खान का बरेली आने पर भव्य स्वागत किया गया। सीबीगंज में झुमका तिराहे पर सपा की महानगर व जिला इकाई के पदाधिकारियों ने आजम खान को फूल-मालाएं पहनाईं। जेल के ताले टूट गए, आजम खान छूट गए जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन


पहले अपना इलाज कराऊंगा : आजम
पत्रकारों ने झुमका चौराहे पर आजम खान से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कार रुकी नहीं। धीमे धीमे चलती कार के सहारे पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि मोदी-योगी सरकार के बारे में क्या कहेंगे। तब आजम खान ने कहा कि वह अभी जेल से निकले हैं, क्या कह सकते हैं। फिर सवाल किया गया कि आप सपा में रहेंगे या बसपा में जा सकते हैं। इस पर आजम खान ने दोबारा से सधा हुआ जवाब दिया कि पहले अपना इलाज कराऊंगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की दी सलाह, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को दें जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आजम की रिहाई से सपाइयों में खुशी 
करीब 23 महीने बाद आजम खान की रिहाई से सपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। झुमका चौराहे पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के साथ ही पूर्व विधायक सुल्तान बेग, सरफराज बली खां, रविंद्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, खालिद खां, बृजेश श्रीवास्तव आदि लोगों ने आजम खान का स्वागत किया। कई कारों के काफिले से आजम खां सीतापुर से रामपुर की ओर निकले। 

आजम खां शारीरिक रूप से कमजोर व थके हुए लग रहे थे। उन्होंने कार के अंदर से ही अभिवादन स्वीकार कर लोगों को शुक्रिया कहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार के सामने निर्दोषों को बेवजह सजा देने का षड्यंत्र अब नहीं चलेगा। इससे पहले फरीदपुर और आगे फतेहगंज पश्चिमी व मीरगंज में सपाइयों ने आजम खान का स्वागत किया।

सपा महानगर कार्यालय पर बांटी मिठाई
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के महानगर कार्यालय में मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नेता यहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed