{"_id":"60a413ea8ebc3e4b310dafc8","slug":"hundreds-of-people-line-up-and-finish-the-vaccine-bareilly-news-bly446965438","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों लोग लाइन में और वैक्सीन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों लोग लाइन में और वैक्सीन खत्म
विज्ञापन
टीका लगाती एक स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
स्टेडियम में लगे कैंप में सिर्फ 120 लोगों के लिए भेजी गई थी वैक्सीन, शाम तक 371 लोगों को लगे टीके
विज्ञापन
हंगामे की आशंका से आनन-फानन मंगाई और वैक्सीन
45 पार वालों को 22 मई तक लगाई जाएगी वैक्सीन
बरेली। ऑन द स्पॉट वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे कैंप में सिर्फ 120 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किए जाने से दोपहर होने से पहले ही वैक्सीन खत्म हो गई। इस वक्त सैकड़ों और लोग लाइन में लगे हुए थे लिहाजा हंगामे की आशंका देखते हुए आनन-फानन और वैक्सीन मंगाई गई और फिर बाकी लोगों को भी टीके लगाए गए। शाम तक 45 पार वाले 371 लोग टीका लगवाकर प्रतिरक्षित हुए।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार सुबह दस बजे से 45 पार वाले लोगों का टीकाकरण के लिए कैंप लगा था। चूंकि इस कैंप में स्लॉट बुक करने की बंदिश नहीं थी लिहाजा बड़ी तादाद में लोग टीका लगवाने पहुंचे। जिसके लिए सुबह नौ बजे से ही स्टेडियम में लोग पहुंचने लगे थे। साढ़े नौ बजे तक वैक्सीन न पहुंचने और कोई स्वास्थ्य कर्मी न दिखाई देने पर लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मामले की जानकारी ली। जिन्हें ठीक दस बजे से वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी गई। सुबह दस बजे से पहले मोबाइल वैक्सीनेशन वैन पहुंची और टीकाकरण शुरू हो गया। बताते हैं कि कैंप में 120 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था मगर करीब तीन गुना से ज्यादा लोगों के पहुंचने की वजह से लक्ष्य बढ़ा दिया गया। बड़ी तादाद में पहुंचे लोगों के टीकाकरण न होने से उनकी ओर से हंगामा किए जाने की आशंका भी थी। जिसकी जानकारी पर दोपहर करीब एक बजे वैक्सीन की दूसरी खेप भेजनी पड़ी, ताकि सभी लोग प्रतिरक्षित हो सकें।
विज्ञापन
आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बताने पर भी लगा टीका
पिछले दिनों 44 प्लस आयुवर्ग के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के बाद टीकाकरण का लक्ष्य बेहद कम हो गया था। लोगों को स्लॉट बुक करने की जानकारी न होने से तमाम लोग प्रतिरक्षित नहीं हो सके थे। इसी बीच मंगलवार को कैंप लगा तो सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर बताने पर ही टीका लगा। जिसकी वजह से लोगों ने मौके पर ही अपने परिचित को बुलाया, ताकि वह भी प्रतिरक्षित हो सकें। जिला प्रतिरक्षिण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि 18 से 44 आयुवर्ग के 86 फीसदी और 45 प्लस आयुवर्ग के 30 फीसदी लोग प्रतिरक्षित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे की आशंका से आनन-फानन मंगाई और वैक्सीन
45 पार वालों को 22 मई तक लगाई जाएगी वैक्सीन बरेली। ऑन द स्पॉट वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगे कैंप में सिर्फ 120 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किए जाने से दोपहर होने से पहले ही वैक्सीन खत्म हो गई। इस वक्त सैकड़ों और लोग लाइन में लगे हुए थे लिहाजा हंगामे की आशंका देखते हुए आनन-फानन और वैक्सीन मंगाई गई और फिर बाकी लोगों को भी टीके लगाए गए। शाम तक 45 पार वाले 371 लोग टीका लगवाकर प्रतिरक्षित हुए।