{"_id":"686d7e5f3b5e43166b0e6b45","slug":"hundred-years-old-shyamganj-market-is-trapped-in-the-shackles-of-encroachment-bareilly-news-c-4-bly1015-677659-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अतिक्रमण की बेड़ियों में जकड़ा सौ साल पुराना श्यामगंज बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अतिक्रमण की बेड़ियों में जकड़ा सौ साल पुराना श्यामगंज बाजार
विज्ञापन
बरेली। मैं श्यामगंज बाजार हूं। करीब सौ साल पहले मुझे बसाया गया, तब मेरा स्वरूप छोटा हुआ करता था। जैसे-जैसे समय बीतता गया, हमारा विस्तार होता गया। समय के साथ मैं अतिक्रमण की गिरफ्त में आ गया। अतिक्रमण की बेड़ियों से मुझे कोई मुक्त कराने वाला है क्या...? अगर श्यामगंज बाजार बोल सकता तो शायद यही बात आज नगर निगम और जिला पुलिस-प्रशासन से कह रहा होता।
बरेली मंडल की सबसे बड़ी किराना मंडी श्यामगंज में है। यहां किराना का पूरा सामान थोक और रिटेल में मिलता हैं। लाखों रुपये का प्रतिदिन टर्नओवर होने के बाद भी व्यापारियों को मूल सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। बाजार में सबसे बड़ी समस्या जाम, अतिक्रमण और पार्किंग की है। कई बार व्यापारियों ने समस्याओं को लेकर अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। व्यापारी कहते है कि दुकानों के आगे अतिक्रमण की समस्या रहती है। बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर ही वाहन खड़े होते हैं। दिन भर वाहनों के हार्न के शोर और प्रदूषण से व्यापारी परेशान रहते है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है। बाजार में करीब पांच बाजार छोटी-बड़ी दुकानें हैं और हर समय 15 हजार से अधिक लोग मौजूद रहते हैं।
सड़क के नीचे दबा दिए फायर हाईड्रेंट
- व्यापारी विपिन कुमार ने कहा कि शहर का व्यस्ततम बाजार होने के कारण आग लगने पर पानी की व्यवस्था के लिए फायर हाईड्रेंट जगह-जगह लगाए गए थे। मगर, निगम की ओर से बार-बार बनाई गई सड़क के चलते फायर हाईड्रेंट जमीन के नीचे दबते चले गए। अगर अब बाजार में कहीं भी आग लगे तो तत्काल काबू पाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड पार्किंग बने तो हो समस्या का समाधान
- श्यामगंज बाजार में सड़क के बीचों-बीच वाहन की कतार लगी रहती है। यहां पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते बाजार में आने वाले व्यापारियों और ग्राहकों को वाहन रोड के बीच में खड़ा करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है बरेली शहर तो स्मार्ट हो रहा है, लेकिन यहां के सभी प्रमुख बाजार बदहाली से जूझ रहे है। श्यामगंज बाजार में अगर अंडर ग्राउंड पार्किंग बना दी जाए तो वाहन खड़ा करने की समस्या का समाधान हो जाएगा। व्यापारियों के साथ ग्राहकों की गाड़ियां भी पार्किंग में ही खड़ी हो जाएंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बयान
- श्यामगंज बाजार शहर का प्रमुख बाजार है। यहां पर मंडल भर के व्यापारी आते है। लाखों रुपये टैक्स देने के बाद भी व्यापारी परेशानी झेल रहे है। राजेंद्र गुप्ता, व्यापारी
- श्यामगंज बाजार में सड़क पर वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। बाहर के लोग यहां दिनभर गाडियां खड़ी कर चले जाते है। दुर्गेश खटवानी, व्यापारी
- स्मार्ट होते शहर में स्मार्ट बाजारों की भी आवश्यकता है। शहर को विकसित करने वाले विभागों को ऐसी प्लानिंग करनी चाहिए जिससे परेशानियां कम हो। प्रदीप राजानी, व्यापारी
- व्यापारी नगर निगम को हर वर्ष टैक्स देता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर उसे कुछ नहीं मिला। बाजार में पार्किंग, ट्रैफिक समेत कई समस्याएं हैं। विनोद अग्रवाल, व्यापारी