{"_id":"5e877deb8ebc3e6fd43b59b6","slug":"hundred-bed-isolation-ward-being-built-in-super-specialty-hospital-bareilly-news-bly4016068134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बन रहा सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बन रहा सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
कोरंटाइन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम और अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और सीएमओ ने आइसोलेशन वार्ड का किया निरीक्षण, बेड के बीच उचित दूरी रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन
बरेली। सुभाष नगर निवासी नोएडा से लौटे युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहता। संक्रमितों की संख्या बढ़े उससे पहले ही तीन सौ बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सौ बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार होने लगा है। शुक्रवार को सीएमओ व अन्य अफसरों ने तैयारियों का जायजा लिया। बेड को करीब डेढ़ से दो मीटर की दूरी पर लगाने के निर्देश दिए।
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, गुड़गांव आदि राज्यों और जिलों से लौटे करीब तीस हजार लोगों को जगह-जगह क्वारंटीन कर दिया गया है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को आशंका है कि इसमें से कई लोग कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। ऐसे में अगर उनकी तबियत बिगड़ी तो उनको तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया करानी होगी। इस बाबत सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ ने तैयारियों का निरीक्षण कर बेड को उचित दूरी पर रखने, तैयारियां होने के बाद आइसोलेट करने के निर्देश दिए हैं।

128 सेल्फ सस्पेक्टेड मरीजों की काउंसलिंग
सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बनाई गई हेल्प डेस्क और बुखार की ओपीडी में शुक्रवार को सुबह से ही सेल्फ सस्पेक्टेड कोरोना के मरीज पहुंचने लगे। भीड़ उमड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने लोगों को एक-दूसरे से एक मीटर की दूरी पर खड़ा कराया। देर शाम तक तकरीबन 128 लोगों ने जांच कराई। स्टाफ के मुताबिक, दिल्ली, जयपुर, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा, गुड़गांव समेत अन्य राज्यों और जिलों से आए हुए लोगों को होम क्वारंटीन का परामर्श दिया गया। साथ ही होम क्वारंटीन के आदेशों का 14 दिन तक पालन करने का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन