{"_id":"6776ed0e9a106a5c5103bfce","slug":"houses-are-being-illuminated-by-solar-system-bills-are-coming-down-bareilly-news-c-4-bly1015-553210-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोलर सिस्टम से रोशन हो रहे घर, बिल आ रहा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोलर सिस्टम से रोशन हो रहे घर, बिल आ रहा कम
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहीं महिलाएं और आसपास के लोेगों को कर रही प्रेरित
बरेली। महिलाएं अब सिर्फ घर की देखभाल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण बचाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में शहर की महिलाएं अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली के खर्च को कम कर रही हैं और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दे रहीं हैं। इसके माध्यम से वह हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ सरकारी सब्सिडी का लाभ ले रही हैं, और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं।
डीडीपुरम निवासी दीप्ती गर्ग ने बताया कि उन्होंने हाल ही में अपने घर की छत पर पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। इससे बिजली का बिल भी कम आने लगा। वह बताती हैं कि पहले हर महीने बिजली का बिल सात-आठ हजार रुपये तक आता था, लेकिन अब यह तीन हजार रुपये तक ही आता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी सहेलियों और पड़ोसियों को भी सोलर पैनल लगवाने का सुझाव दिया। आलमगिरीगंज की सुमेधा अग्रवाल कहती हैं कि सोलर पैनल लगवाना पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। यह ऊर्जा की खपत कम करता है और कार्बन उत्सर्जन घटाता है। जनकपुरी की रितु अग्रवाल के मुताबिक बढ़ते बिजली के बिल के कारण उन्होंने अपने घर पर सोलर पैनल लगवाया। इसके उपयोग के बाद से बिजली का बिल करीब 80 प्रतिशत कम हुआ। राजेंद्र नगर की निवासी कंचन बजाज ने बताया कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए उन्होंने अपने घर पर सोलर पैनल लगवाए। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए सरकार की तरफ से उन्हें सब्सिडी का भी लाभ मिला।