फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Houses and flats built without getting map approved Illegal constructions marked in Bareilly

Bareilly News: नक्शा स्वीकृत कराए बिना बनाए मकान और फ्लैट... अवैध निर्माण चिह्नित, बीडीए करेगा कार्रवाई

Thu, 15 May 2025 08:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 08:01 AM IST
सार

बीडीए के संयुक्त सचिव ने मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बनाए गए मकान और चार फ्लैटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नोटिस जारी कर निर्माणकर्ताओं से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।
 

विज्ञापन
Houses and flats built without getting map approved Illegal constructions marked in Bareilly
पार्क एवेन्यू कॉलोनी के बराबर में हो रहा नया निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नैनीताल रोड पर दोहना टोल प्लाजा के निकट बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) से अनुमोदित कॉलोनी पार्क एवेन्यू के करीब में ही अवैध बसावट की तैयारी है। भूखंड बेच दिए गए हैं। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना ही वहां एक मकान और चार फ्लैट बन गए हैं। बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। अब नोटिस जारी कर निर्माणकर्ताओं से जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद अगली कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


पार्क एवेन्यू कॉलोनी के कुछ निवासियों ने बीडीए उपाध्यक्ष और कमिश्नर के नाम शिकायती पत्र भेजकर कहा था कि स्वीकृत कॉलोनी की आड़ में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। इससे पार्क एवेन्यू कॉलोनी में आए दिन जलभराव होता है। इससे कई परिवार परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी के गेट से ही रास्ता देकर अवैध कॉलोनी बसाने का आरोप लगाया गया था। बुधवार को जब बीडीए की टीम वहां पहुंची तो जिस रास्ते को अवैध बताया जा रहा था, वह चकरोड निकला। चारों फ्लैट और मकान बंद मिले। कोई बिल्डर या अन्य जिम्मेदार सामने नहीं आया। एक नाम जरूर उछला।

विज्ञापन

बिल्डर ने ये कहा 
अब बीडीए की टीम निर्माण करने वालों को चिह्नित करके उन्हें नोटिस भेजेगी। इस बीच, पार्क एवेन्यू कॉलोनी को बनाने वाले डीजी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आशीष गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कॉलोनी के पीछे किसी और कॉलोनी का निर्माण नहीं किया है। पार्क एवेन्यू में जिन सुविधाओं का वादा किया था, वे दी जा रही हैं। जलभराव की स्थिति नहीं है। कुछ लोग यूजर चार्ज नहीं देना चाहते। इसलिए आरोप लगा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के निजी मकसद हो सकते हैं, जो समय आने पर सबके सामने होंगे। बीडीए संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने कहा कि जो निर्माण अवैध हैं, उन पर नोटिस देकर विधिक तरीके से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed