फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   horse worth one lakh and 25 thousand came from Punjab to the Chaubari Mela Bareilly

Bareilly: चौबारी मेले में पंजाब से आया 'तूफान', सफेद घोड़े की कीमत जानकर लोग रह जाते हैं हैरान

Thu, 23 Nov 2023 05:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 05:34 PM IST
सार

बरेली के चौबारी मेले में नईम अहमद पंजाब से सात घोड़े लेकर आए हैं। इनमें सफेद रंग का घोड़ा तूफान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। नईम अहमद बताते हैं कि इसकी कीमत सवा लाख रुपये है। 

विज्ञापन
horse worth one lakh and 25 thousand came from Punjab to the Chaubari Mela Bareilly
मेले में आकर्षण का केंद्र है सवा लाख का सफेद घोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा के तट पर बृहस्पतिवार से चौबारी मेला शुरू हो गया है। मेले में फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। नखासा भी सज गया है। दो साल बाद यहां घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। पंजाब से आया सफेद घोड़ा (तूफान) कौतूहल का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। 

विज्ञापन


चौबारी मेले में अपने घोड़ों को लेकर पहुंचे दुकानदार गौरव इस बार काफी उत्साहित हैं। पंजाब, एटा, पीलीभीत, प्रयागराज से घोड़े बेचने वाले पहुंचने लगे हैं। पंजाब से सात घोड़े लेकर चौबारी पहुंचे नईम अहमद ने बताया कि इनकी कीमत 32 हजार से शुरू है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: नशे की गोलियां देकर पत्नी करती थी ऐसा काम, रात में अचानक टूटी पति की नींद तो रह गया हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे महंगा घोड़ा 1.25 लाख का है। इसका रंग सफेद और नाम तूफान है। यह नुकरा प्रजाति का घोड़ा है। इस प्रजाति के घोड़े काफी बलवान होते हैं। इनकी खुराक का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। लगाम, मोहरा, काठी आदि बेचने वाले सौरब ने बताया कि यहां सात दुकानें लगाई गई हैं। वह 22 वर्षों से इसे बनाते और बेचते हैं।

दुकानदारों ने सजाई दुकानें 
मेले में आसपास के गांव से लेकर बदायूं, मुरादाबाद, बिजनौर और पीलीभीत तक के दुकानदार पहुंचे हैं। सड़क किनारे सिलबट्टे बना रहीं संतोषी ने बताया कि यह उनका पुश्तैनी काम है। इसका पत्थर राजस्थान से मंगाया जाता है। तैयार होने के बाद इन्हें 200 से 500 रुपये तक में बेचा जाता है। मेला प्रबंध कमेटी के जयवीर सिंह ने बताया कि मेले में जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई कराई जा रही है। बेहतर सुविधा प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

27 नवंबर को है मुख्य स्नान
चौबारी मेले में बुधवार देर रात तक लाइटें लगाने और दुकानें सजाने का काम चलता रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे डीएम रविंद्र कुमार व अन्य अधिकारियों ने चौबारी मेले का शुभारंभ किया। इस बार दो ड्रोन व 25 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जाएगी। इस बार कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान 27 नवंबर को होगा। इसमें लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed