फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   horrific road accident on Bareilly-Pilibhit in Nawabganj

Road Accident: बरेली-पीलीभीत हाईवे पर भीषण हादसा, पति-पत्नी, पुत्र समेत चार की मौत, तीन घायल

Mon, 27 Feb 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Feb 2023 04:55 PM IST
सार

नवाबगंज क्षेत्र में बरेली-पीलीभीती हाईवे पर दो बाइकों के आपस में टकराने पर हादसा हुआ है। एक बाइक पर सवार दंपती और उनका पुत्र सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें रौंद दिया। दूसरे बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
horrific road accident on Bareilly-Pilibhit in Nawabganj
नवाबगंज में हुआ भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज क्षेत्र में बरेली-पीलीभीत हाईवे पर सोमवार दोपहर आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बाइक सवारों को पीछे से आ रहा वाहन रौंदते हुए गुजर गया। इससे दंपती और उनके पांच साल के बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक अन्य बाइक सवार भी सड़क पर पड़ी बाइकों से टकरा गया। युवक समेत तीन लोग हादसे में घायल हुए हैं। दंपती जिस बाइक से थे, उस पर कुल पांच लोग सवार थे।

विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र के ईध जागीर गांव के रहने वाले मोहम्मद जाकिर (34) दिल्ली में रहकर काम करते थे। चार दिन पहले वह घर आए थे। सोमवार को पीलीभीत स्थित शाजी मियां की दरगाह पर जियारत कर वह पत्नी जैबुन निशा (30), बेटे कैफ (5), बेटी आलिया (2), बहन मुस्कान (15) के साथ बाइक से घर आ रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धौरेरा गांव के पास सामने से आ रहे पीलीभीत के गौहनियां निवासी बाइक सवार अर्जुन (20) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। 

विज्ञापन

पिता-पुत्र समेत तीन की मौके पर मौत 

तभी पीछे से आया तेज रफ्तार वाहन सभी को रौंदते हुए निकल गया। इस बीच, पीछे से आ रहे पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव बसंतापुर निवासी बाइक सवार अजय प्रिय भी सड़क पर पड़ी बाइकों से टकराकर घायल हो गए। हादसे में जाकिर, बेटे कैफ और दूसरी बाइक पर सवार अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान जैबुननिशा ने भी दम तोड़ दिया। घायल आलिया, मुस्कान और अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, तीनों में से किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।

किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट

यातायात नियमों का पालन न करने की वजह से हादसे और इनमें मौतों का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। हादसे की मुख्य वजह फिलहाल तेज रफ्तार और क्षमता से ज्यादा सवारियां बाइक पर बैठना पुष्ट हो रही है जिसकी वजह से अनियंत्रित वाहन पर काबू मुश्किल हो गया। सातों लोगों में किसी के पास हेलमेट नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed