फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   honeymoon night bride and groom case The bride described her husband as physically disabled

'पति है नपुंसक': शादी के 2 साल बाद भी हूं कुंवारी, सुहागरात पर भी पास न आया वो; जेठ ने पार कीं बेशर्मी की हदें

Mon, 09 Oct 2023 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Oct 2023 08:21 AM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना से लौटी महिला ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पति को शारीरिक रूप से अक्षम बताया है। साथ ही जेठ पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने एकतरफा तलाक ले लिया है। इज्जतनगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
honeymoon night bride and groom case The bride described her husband as physically disabled
honeymoon - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक विवाहिता ने पारिवारिक न्यायालय में एकतरफा तलाक लेकर ससुरालवालों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की शादी तेलंगाना में हुई थी। उसका आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। 
विज्ञापन


शादी के बाद उसे सच्चाई पता लगी। महिला ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न और जेठ पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र की युवती की शादी वर्ष 2018 में तेलंगाना में हुई थी। महिला के मुताबिक शादी के बाद पति के साथ एक-दो दिन गुजारा तो उसे पता लगा कि पति शारीरिक रूप से कमजोर है। 
विज्ञापन


दोनों के बीच शारीरिक संबंध नहीं बने। उसने इस बात पर ससुरालवालों से नाराजगी जताई तो नई बात सुनने को मिली। ससुरालवालों ने उससे कहा कि उन्हें रुपये की जरूरत थी, इसलिए बात छुपाकर शादी करा दी। महिला के मुताबिक कि जेठ ने माहौल भांपकर उस पर दबाव बनाया कि वह उसके साथ रहने लगे। वह गलत हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने मुकदमा लिखाने की बात कही तो पति ने कहा कि वह अपना इलाज कराएगा, लेकिन पति ने न इलाज कराया और न डॉक्टर के पास गया। शादी के डेढ़ साल बाद जब उसने ज्यादा जिद की तो पति ने एक डॉक्टर को दिखाया। करीब एक महीने इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ।

महिला ने मायके जाने की जिद की तो जेठ, जेठानी, पति व ससुर ने उसे धमकाकर घर में कैद कर लिया। 24 दिसंबर, 2020 को अपने मायके पहुंच सकी। तब उसने पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा डाला और एकतरफा तलाक ले लिया। एडीजी के निर्देश पर अब इज्जतनगर थाना पुलिस ने ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed