फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Holashtak from today, the movement of many planets will change

Bareilly News: होलाष्टक आज से, कई ग्रहों की बदलेगी चाल

Sun, 17 Mar 2024 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Mar 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Holashtak from today, the movement of many planets will change
बरेली। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इससे पहले रविवार, 17 मार्च से होलाष्टक शुरू होने जा रहे हैं, जो कि आठ दिनों तक रहेंगे। इसमें राशियों के परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। इस साल होलाष्टक में कुछ राशियों के लिए शनि, सूर्य और राहु शुभ नहीं माने जा रहे।
विज्ञापन

ज्योतिषकर्ता पंडित संजय शर्मा ने बताया कि 18 मार्च को शनि उदय होंगे। शनि का उदय कुंभ राशि में हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं, 14 मार्च को सूर्य गोचर करके मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। मीन राशि में सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग बनने जा रहा है। यह ग्रहण योग ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। इसके अलावा इस समय मकर, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। इस कारण शनि, सूर्य और राहु का दुष्प्रभाव कुछ राशि पर पड़ेगा।
विज्ञापन


मकर राशि : होलाष्टक की अवधि में कई क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खर्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ राशि: जातकों को होलाष्टक के दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए यह समय उत्तम माना गया है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार और आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
मीन राशि: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें, आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें। आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क और सिंह: इन राशियों के जातकों के लिए होलाष्टक का समय शुभ रहेगा। उन्हें करियर, धन और स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है।
तुला, वृश्चिक : इन राशियों के जातकों को भी होलाष्टक के दौरान कुछ लाभ मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन, व्यवसाय में वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed