{"_id":"6625a529b84044da040428a5","slug":"history-questions-were-easy-but-mathematics-questions-were-difficult-bareilly-news-c-4-bly1015-386563-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इतिहास के सरल तो गणित के प्रश्न आए कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इतिहास के सरल तो गणित के प्रश्न आए कठिन
Mon, 22 Apr 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षाएं रविवार को आयोजित हुई। इसमें गणित के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। वहीं इतिहास के आए प्रश्नों को आसानी से समझकर लिख दिया।
एनडीए की परीक्षा 21 केंद्रों पर दो पालियों में और सीडीएस की परीक्षा आठ केंद्रों पर तीन पालियों में कराई गई। एनडीए में 8,909 और सीडीएस की परीक्षा में 3,815 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। एनडीए की पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई और दोपहर 12:30 पर समाप्त हुई। गणित के पेपर में ढाई घंटे के समय में 120 प्रश्नों को हल करना था। यह कुल 300 अंकों का था। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई गई। सामान्य योग्यता परीक्षण के प्रश्नपत्र में ढाई घंटे में 150 सवालों को हल करना था। यह पेपर कुल 600 अंकों का आया था।
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थियों ने बताया कि नेगेटिव मार्किंग के कारण किसी भी प्रश्न को हल करने से पहले उन्हें कई बार सोचना पड़ा। एक गलत उत्तर से स्कोर कम हो जाता। गणित के जिन सवालों में कोई संशय नहीं था। उन्हें पहले हल किया। अभ्यर्थी विनय ने बताया कि इतिहास के प्रश्न घटनाओं पर आधारित थे। इसमें असहयोग आंदोलन और जलियांवाला बाग की घटना का भी जिक्र था। रसायन विज्ञान के सवाल मध्यम स्तर के रहे, लेकिन गणित के प्रश्नों ने काफी देर उलझाया। इसमें जिनका कांसेप्ट क्लियर था। उन्होंने प्रश्नों को हल करने में अधिक समय नहीं लगाया।