फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hindu sangthan protest against police

लड़की को नाबालिग बताकर हिंदू संगठनों ने बारादरी थाने में किया हंगामा

Thu, 25 Aug 2022 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
hindu sangthan protest against police
बरेली। लड़की को नाबालिग बताकर हिंदू संगठनों ने बारादरी थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। कोर्ट ने लड़की को बालिग मानते हुए उसे अपनी इच्छा से जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया था। इस मामले में 19 अगस्त को आरोपी अदनान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हंगामे के दौरान थाना बारादरी पहुंचे नवागत एसपी सिटी राहुल भाटी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बृहस्पतिवार रात उसकी बेटी को पड़ोस में ही रहने वाला अदनान अगवा कर ले गया है। इस मामले में बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल की तो लड़की बालिग निकली। दो संप्रदायों का मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने आठ घंटे के भीतर ही युवती को बरामद कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने प्रपत्रों के आधार पर लड़की को बालिग मानते हुए उसे अपनी मर्जी से जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही बुधवार शाम हिंदू संगठनों के नेता बारादरी थाने में जमा होने लगे। इसके बाद उन्होंने लड़की को नाबालिग बताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पुलिस ने कोर्ट में गलत प्रपत्र पेश किए हैं। इसी वजह से कोर्ट ने लड़की को बालिग मान लिया है, जबकि वह नाबालिग है। लिहाजा उसे पिता के सुपुर्द किया जाए। थाने में हंगामे की सूचना मिलने पर नवागत एसपी सिटी राहुल भाटी, एसपी क्राइम और सीओ द्वितीय के साथ इज्ज्तनगर व प्रेमनगर थाना पुलिस को लेकर पहुंच गए। एसपी सिटी ने लोगों को समझाकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ और हिंदू संगठन के लोग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बोले- जितने चाहे कर लो मुुकदमा दर्ज
कोर्ट के आदेश का पालन कर रही पुलिस के सामने हंगामा कर रहे हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने इंस्पेक्टर क्राइम को धमकी तक दे दी। कहा, अब और भीड़ बुला ली जाएगी, जितने चाहे मुकदमे दर्ज कर लो। हालांकि इस दौरान कई पदाधिकारी इंस्पेक्टर के चैंबर में बैठकर अधिकारियों से इस मसले पर बात कर रहे थे।
छह दिन बाद याद आया नाबालिग है लड़की
पुलिस का कहना था कि मामले को दर्ज हुए छह दिन हो गए हैं। लड़की की मां ने रिपोर्ट में उसकी उम्र 20 वर्ष लिखाई है। इसके बाद कोर्ट ने युवती को बालिग माना और इच्छा से जाने का आदेश दिया। इसके बाद संगठन के नेताओं की आंख खुली और बारादरी थाने पहुंच गए। हिंदू संगठनों के लोगों का कहना था कि लड़की की उम्र परिवार वालों ने गलत लिखा दी है।
नवागत एसपी सिटी राहुल भाटी ने संभाला कार्यभार
बरेली। नवागत एसपी सिटी राहुल भाटी ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। मूलरूप से राजस्थान के नागौर स्थित मेढ़ता गांव के रहने वाले एसपी सिटी वर्ष 2018 बैच के आइपीएस अफसर हैं। गोरखपुर में उनका 23 महीने का कार्यकाल रहा। इस दौरान बतौर सहायक पुलिस अधीक्षक उन्होंने सीओ कैंपियरगंज, सीओ कैंट, सीओ बासगांव, पुलिस लाइंस एवं ऑफिस का कार्यभार संभाला। इससे पूर्व नोएडा में उनकी तैनाती रही।

प्राथमिकता के बारे में उन्होंने बताया कि आगामी त्योहार पर शांति व्यवस्था कायम रहे, इस पर विशेष फोकस होगा। इसके लिए हर वर्ग से संवाद किया जाएगा। महिला अपराधों पर अंकुश के लिए काम करने की बात कही। माहौल खराब करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इससे पहले उन्होंने एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से मुलाकात की। एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह से उन्होंने शहर के बारे में जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed