{"_id":"67593acccf57a315e7091129","slug":"high-school-girl-left-her-pre-board-exam-due-to-troubled-by-molester-in-bareilly-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ी प्री-बोर्ड परीक्षा, रोते हुए पहुंची थाने, बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोहदे से परेशान छात्रा ने छोड़ी प्री-बोर्ड परीक्षा, रोते हुए पहुंची थाने, बताई आपबीती
Wed, 11 Dec 2024 12:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Dec 2024 12:40 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में परीक्षा देने कॉलेज जा रही छात्रा को शोहदे ने रोक लिया। उस पर बात करने का दबाव बनाया। उसकी हरकतों से परेशान छात्रा घर वापस चली गई। उसने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शोहदे ने छात्रा को परेशान कर रखा है। उसकी हरकतों से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने प्री-बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर क्षेत्र के एक गांव की निवासी हाईस्कूल की छात्रा रोते हुए थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक शोहदा उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। इससे उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। जब भी वह घर से बाहर निकलती है, आरोपी उसे रोक लेता है। बात करने का दबाव बनाता है। गांव में यह कहकर बदनाम करता है कि छात्रा खुद ही उससे बात करती है।
विज्ञापन
शोहदे ने रास्ते में रोका
छात्रा ने बताया कि कई बार शिकायत उसके परिजनों से की लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार को वह हाईस्कूल की प्री-बोर्ड परीक्षा देने कॉलेज जा रही थी। रास्ते में शोहदे ने उसे रोक लिया और बात करने के लिए मजबूर करने लगा। तंग आकर छात्रा घर लौट गई, जिससे उसकी परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन
अभिनेत्री के बेटे की हत्या!: सागर की नाक से आ रहा था खून... दो दोस्तों ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली कहानी
बाद में छात्रा अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और शोहदे की शिकायत की। कार्यवाहक थाना प्रभारी वेद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी लिख ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।