{"_id":"60bd1e498ebc3ef7893ac238","slug":"here-the-ritual-of-turmeric-refuses-to-marry-there-the-girl-jumped-from-the-roof-bareilly-news-bly4488622145","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर हल्दी की रस्म उधर शादी से इनकार, छत से कूद गई लड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर हल्दी की रस्म उधर शादी से इनकार, छत से कूद गई लड़की
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवती।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शादी से एक दिन पहले वर पक्ष ने फोन पर कर दिया बरात लाने से इनकार
विज्ञापन
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली। एक तरफ लड़की के जिस्म पर हल्दी लग चुकी थी, दूसरी तरफ लड़के वालों ने बरात लाने से इनकार कर दिया। खबर लड़की तक पहुंची तो वह इस कदर सदमे में आ गई कि खुदकुशी करने के लिए घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। हालांकि लड़की की जान तो नहीं गई लेकिन उसके दोनों पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा में रहने वाली 18 वर्षीय लड़की के पीलीभीत के बरखेड़ा में रहने वाले सौरभ के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक सौरभ जाटवपुरा में रहने वाली अपनी बुआ राधा के घर आता-जाता था। नजदीकियां बढ़ने के बाद दोनों ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी करने का फैसला लिया था। राधा का कहना है कि दोनों के प्रेम संबंधों का पता लगने के बाद उन्होंने दोनों पक्षों की बात कराकर रिश्ता तय कराया था। दोनों परिवार कमजोर आर्थिक स्थिति के थे लिहाजा सोमवार को त्रिवटीनाथ मंदिर में शादी करने की बात तय हुई।
विज्ञापन
रविवार सुबह नौ बजे लड़की के घर में हल्दी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान अचानक लड़के की मौसी और मौसेरे भाई ने फोन कर बताया कि वे लोग छह महीने बाद शादी करेंगे इसलिए सोमवार को बरात लेकर नहीं आएंगे। लड़की के घरवालों के मुताबिक सौरभ का परिवार पहले भी शादी के लिए कई बार टालमटोल कर चुका था। उन लोगों के कहने के बाद भी उन्होंने उनकी सौरभ से बात नहीं कराई गई। लड़की को अहसास हुआ कि अब शादी नहीं हो पाएगी। उसने दूसरी मंजिल से जाकर आंगन में छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते ही घर में चीखपुकार मच गई। परिवार वालों नेे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर प्रेमनगर पुलिस लड़की के घर छानबीन करने पहुंची, हालांकि अभी उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती बरेली। एक तरफ लड़की के जिस्म पर हल्दी लग चुकी थी, दूसरी तरफ लड़के वालों ने बरात लाने से इनकार कर दिया। खबर लड़की तक पहुंची तो वह इस कदर सदमे में आ गई कि खुदकुशी करने के लिए घर की दूसरी मंजिल से नीचे कूद गई। हालांकि लड़की की जान तो नहीं गई लेकिन उसके दोनों पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।