फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Heat wave wreaks havoc, slight relief expected from tomorrow

Bareilly News: तपिश ने किया बेहाल, कल से हल्की राहत के आसार

Sat, 10 Jun 2023 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Heat wave wreaks havoc, slight relief expected from tomorrow
बरेली। दस दिनों से तपिश से बेहाल हो रहे लोगों को फिर हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अनुकूल माहौल बनने की स्थिति में करीब चार दिन तक बादल मंडराने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह चटख धूप के साथ हुई। दिनभर पसीने से लोग तरबतर होते रहे। दोपहर में पारा 40 डिग्री दर्ज हुआ। तेज धूप के चलते सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही आम दिनों से कम रही। शाम पांच बजे तक तपने के बाद हल्की राहत मिलनी शुरू हुई। वहीं, मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के मुताबिक शहर पर फिर पश्चिमी विक्षोभ मंडराने के आसार हैं। अभी शहर उच्च वायुदाब के क्षेत्र में है। निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर शहर में कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.0 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से एक डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 48 फीसदी रही।
विज्ञापन


कम नहीं हो रहे डायरिया व डिहाइड्रेशन के मामले
बरेली। तल्ख होते जा रहे मौसम का मिजाज बच्चों को डायरिया और डिहाइड्रेशन का मरीज बना रहा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को डायरिया की चपेट में आए 28 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। वहीं, दस बच्चे डिहाइड्रेशन से पीड़ित थे। गंभीर हालत में रहे बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालांकि, पीडियाट्रिक की तैनाती न होने से बच्चों के इलाज पर संकट मंडरा रहा है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल के सीएमएस की मांग पर सीएचसी से एक पीडियाट्रिक की तैनाती जिला अस्पताल में रोस्टर के तहत की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम : 40.0
न्यूनतम : 24.2
पूर्वानुमान : दिन में चटख धूप रहेगी। हल्के बादल मंडराएंगे।
सूर्योदय : 5.15
सूर्यास्त : 7:08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed