{"_id":"646686204aea6dfa63072924","slug":"heat-is-making-sick-31-children-in-the-grip-of-diarrhea-bareilly-news-c-4-bly1005-158576-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गर्मी बना रही बीमार, डायरिया की चपेट में 31 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गर्मी बना रही बीमार, डायरिया की चपेट में 31 बच्चे
विज्ञापन
बरेली। दिन और रात के तापमान में अंतर और लोगों की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में बृहस्पतिवार को डायरिया पीड़ित 18 समेत कुल 31 बच्चे भर्ती रहे। पांच बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती किया गया है।
सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ चिकित्सक के बजाय कई अभिभावक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर बच्चों को दे रहे हैं। सही दवा का सेवन नहीं करने की वजह हालत बिगड़ रही है। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। वहीं, पौष्टिक आहार और शरीर में पानी की कमी होने से बच्चे डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। गंभीर हालत में पहुंच रहे बच्चों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। कई बच्चे डिहाइड्रेशन की चपेट में भी हैं, जिन्हें दवाएं और अभिभावकों को बचाव का सुझाव दे रहे हैं। ब्यूरो
बरतें सावधानी..
- खूब पानी पीएं। छाछ, नारियल पानी, जूस का सेवन करें।
- तला-भुना खाना से बचें, तेज मसालों के सेवन से परहेज करें।
- हल्के सूती कपड़े, कैप पहनें, साथ में ग्लूकोज पानी रखें।
- बाहर से आकर कूलर-एसी न चलाएं, पांच मिनट इंतजार करें।
- बुजुर्ग बीपी, शुगर के चपेट में हैं तो उपवास न करें।
- सुबह धूप निकलने से पहले ही वॉक करें, जरूरी काम कर लें।
- हॉस्पिटल, बैंक या कहीं जाना है तो ओआरएस का घोल रखें।
- खाली पेट यात्रा न करें, तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- सड़क किनारे बिक रहे कटे फल न खाएं, ताजा भोजन करें।
- एलर्जी से बचाव के लिए ठंडे पानी से नहाएं।
- धूप में चश्मा पहनें, सन बर्न होने पर डॉक्टर को दिखाएं।