{"_id":"6b032a04b81070fe700947e4","slug":"hasrat-ali-accused-of-opening-an-account-using-a-fake-id-in-the-name-of-deepak-has-been-arrested-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-105153-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दीपक नाम की फर्जी आईडी से खाता खुलवाने का आरोपी हसरत अली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दीपक नाम की फर्जी आईडी से खाता खुलवाने का आरोपी हसरत अली गिरफ्तार
Sun, 22 Nov 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
हाफिजगंज। हिंदू शख्स की फर्जी आईडी के सहारे बैंक खाता खुलवाने और ठगी करने के आरोपी हसरत अली को हाफिजगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उसको कोर्ट ने जेल भेजा है। इस मामले में दो माह पहले एसएसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
थाना इज्जतनगर के कलारी मुड़िया अहमदनगर की सलमा ने 16 सितंबर को हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका निकाह हाफिजगंज के गांव लभेड़ा उर्फ बुलंदनगर के वाहिद अली से हुआ था। आरोप लगाया कि जेठ हसरत अली ने अपनी असली पहचान छिपाकर हिंदू नाम से फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र बनवाया था। इसी फर्जी पहचान के आधार पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बरेली में खाता खुलवाया।
जानकारी होने पर इस बारे में बात की तो पति, जेठ, देवर और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने सलमा से मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी और घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने वाहिद अली, जेठ आलम शाह, जाहिद अली, शहामत अली, हसरत अली, वाहिद अली, देवर भूरा उर्फ बिलाल और ससुर रहमत शाह पर ब्लैकमेल करने और देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पता चला कि इस फर्जी खाते को खुलवाने में गांव का ही शबाब खां गवाह बना था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। अब शनिवार को काड़ू मजार के पास हसरत अली को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
दूसरे व्यक्ति के पहचान पत्र पर अपना फोटो लगाकर की धोखाधड़ी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हसरत अली ने धोखाधड़ी कर खाईखेड़ा के पंकज यादव के बेटे दीपक यादव के नाम से दो चेक प्राप्त किए, जो 45 हजार रुपये और 90 हजार रुपये के थे। हसरत ने दूसरे व्यक्ति के आधार कार्ड और पहचान पत्र पर अपना फोटो लगाकर दीपक यादव के नाम से फर्जी पहचान पत्र बनवाया। इसी के आधार पर उसने जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाकर रुपये निकाल लिए। जांच के दौरान ग्राम प्रशासक से जानकारी हुई कि गांव में दीपक यादव नाम का कोई व्यक्ति नहीं है। आधार और पहचान पत्र के नंबरों की पड़ताल में बढ़ेपुरा के एक व्यक्ति के पहचान पत्र का नंबर प्रयोग कर फर्जी खाता खोलने का खुलासा हुआ। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर यह धोखाधड़ी करने के मामले की विवेचना जारी है।
वर्जन
हसरत अली मामले में मुख्य आरोपी है। उसको कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों और कूटरचित दस्तावेज से जुड़े तथ्यों की विवेचना की जा रही है। जो भी साक्ष्य मिलेंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी। - नीलेश मिश्र, सीओ नवाबगंज