{"_id":"662f49fa0842a7656c01ffe8","slug":"goons-attacked-the-house-beat-up-the-family-in-bareilly-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोगों ने घर पर बोला हमला, परिवार के साथ मारपीट, मारपीट-तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के लोगों ने घर पर बोला हमला, परिवार के साथ मारपीट, मारपीट-तोड़फोड़
Mon, 29 Apr 2024 12:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2024 12:51 PM IST
सार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बब्बनपुरवा में सटोरियों ने एक घर पर धावा बोल दिया। घर पर पहले पथराव किया, फिर रॉड, हॉकी व डंडे लेकर घर में घुस गए। महिलाओं समेत पूरे परिवार को पीटा। घर में तोड़फोड़ की। हमले में घायल गृहस्वामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर दूसरे समुदाय के हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन किसी भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
सुभाषनगर के बब्बनपुरवा निवासी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि उनके घर के बाहर आए दिन सटोरिये हंगामा करते हैं। शनिवार रात नौ बजे जब उसने इन लोगों से भीड़ हटाने व गाली गलौज बंद करने के लिए कहा तो आबिद, ताहिर, जुम्मन, अरमान, तौसीब, सूखा, टिग्गा, पेटू, अर्शत सहित 10-15 लोगों ने ने पहले घर पर पथराव किया। बाद में लाठी-डंडे, रॉड लेकर घर में घुस आए और मारपीट की। घर में रखा एलसीडी, फ्रिज आदि तोड़ दिया। भाई जोरावर सिंह, गुरसेवक सिंह बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। महिलाओं को भी नहीं बख्शा।
विज्ञापन
Bareilly News: सेंट्रल जेल टू में बंदी ने फंदा लगाकर दी जान, पिता ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
घटना के बाद हमलावर धमकी देकर गए कि पुलिस से शिकायत की तो अंजाम इससे भी बुरा होगा। हमले में गुरप्रीत सिंह, जोरावर व गुरसेवक लहूलुहान हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार राय ने बताया कि घायल पक्ष के घर में दूसरे समुदाय की बहू है। इसी रंजिश में मारपीट हुई है।