फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold and silver jewellery and cash stolen from home

Bareilly News: घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी

Thu, 28 May 2026 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery and cash stolen from home
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के गांव शिखा में मंगलवार रात को चोरों ने घर में घुसकर नकदी-जेवरात की चोरी की। बक्सा और घरेलू सामान जंगल में फेंक गए।
विज्ञापन


गांव के जगदीश राना और लक्ष्मी चंद्र राना का घर स्कूल के बराबर में है। मंगलवार रात को परिजन घर में सो रहे थे। जगदीश पड़ोसी के घर में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुस गए। संदूक में रखी दो किलो चांदी, सात-आठ तोला सोने के जेवरात और 50,000 रुपये नकदी निकाल ले गए। सुबह ग्रामीणों ने जंगल में सामान बिखरा देखा। लक्ष्मी की मां का आधार कार्ड पड़ा देखा तो उनके घर सूचना दी। जगदीश राना ने बताया कि 15 लाख रुपये के आसपास की कीमत की चोरी हुई है। चौकी प्रभारी बड़ागांव मनोज कुमार ने बताया कि शिखा गांव में चोरी के मामले में जांच की जा रही है। फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसकर एक लाख रुपये से ज्यादा का सामान चोरी
मीरगंज। गांव परौरा में अज्ञात चोरों ने एक घर से नकदी-जेवरात की चोरी की। शक्ति सिंह ने बताया कि वह सोमवार रात परिवार संग सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। उन्होंने एक लाख 75 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। सुबह शक्ति सिंह की आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा मिला। उन्होंने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed