फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Girlfriend in-laws family caught and beat the young man in Budaun

बुलाती है मगर जाने का नहीं: प्रेमिका बोली- आ जाओ... घर पर कोई नहीं है, प्रेमी पहुंचा और फंस गया मुसीबत में

Fri, 17 Mar 2023 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Mar 2023 05:19 PM IST
सार

हाथरस के सिकंदराराऊ क्षेत्र निवासी युवक का युवती से प्रेम संबंध है। उसकी शादी कुंवरगांव क्षेत्र में हुई है। युवक के मुताबिक प्रेमिका ने बुधवार को उसे फोन किया था और अपने घर बुलाया।  

विज्ञापन
Girlfriend in-laws family caught and beat the young man in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में एक युवक को अपनी शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल जाना भारी पड़ गया। प्रेमिका से मिलने आए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को आक्रोशित भीड़ से बचाया।

विज्ञापन


मामला थाना कुंवरगांव क्षेत्र के एक गांव का है। गुरुवार रात को युवक एक घर में घुस रहा था। इस दौरान कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने चोर समझकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको भीड़ से बचाया। 

विज्ञापन

सिकंदराराऊ क्षेत्र का रहने वाला है युवक 

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हाथरस जिले के थाना सिकंदराराऊ के एक गांव का रहने वाला है। इस गांव में उसकी प्रेमिका की शादी हुई है। यहां वह प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Umesh Murder: साबरमती जेल में प्लान, 11 फरवरी को असद समेत 9 लोगों ने अशरफ से मिलकर दिया अंतिम रूप, 24 को मर्डर
 

इस बात से गुस्साए ग्रामीणों ने फिर युवक के साथ जमकर मारपीट की। उसने बताया कि बुधवार को उसकी फोन पर बात हुई तो प्रेमिका ने गांव आने के लिए कहा और यह भी बताया था कि घर में कोई नहीं है।

पुलिस ने महिला के परिजनों से कार्रवाई के लिए तहरीर देने के लिए कहा लेकिन उन्होंने कार्रवाई से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed