फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girl who converted to Hinduism was kidnapped by her parents in Bareilly

UP News: मुस्लिम से हिंदू बनी खुशबू को अगवा कर ले गए मायके वाले, बरेली के युवक से किया था प्रेम विवाह

Sun, 26 Nov 2023 01:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

भदोही की खुशबू बानो ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद बरेली के युवक से प्रेम विवाह किया था। उसके पति का आरोप है कि शनिवार को खुशबू के मायके वाले आए और उसे अगवा कर ले गए। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
girl who converted to Hinduism was kidnapped by her parents in Bareilly
खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही (संत रविदासनगर) की निवासी खुशबू बानो उर्फ खुशबू सक्सेना को उसकी मां और भाई बरेली के भोजीपुरा स्थित ससुराल से अगवा कर ले गए। खुशबू ने धर्म परिवर्तन कर विशाल सक्सेना से प्रेम विवाह किया था। पति विशाल ने भोजीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। भोजीपुरा पुलिस भदोही पुलिस से संपर्क कर पीड़ित की मदद में जुटी है।

विज्ञापन

 
24 साल की खुशबू बानो का फेसबुक के जरिये विशाल सक्सेना से संपर्क में हुआ था। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। पिछले माह 11 अक्तूबर को वह विशाल के साथ बरेली आई और अगस्त मुनि आश्रम पहुंची। यहां पंडित केके शंखधार के सामने उसने धर्म परिवर्तन कर विशाल से शादी कर ली। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शादी से 14 दिन पहले दूल्हे की मौत: वाहन ने मारी बाइक को टक्कर, दोस्त की भी गई जान; कार्ड बांटकर आ रहे थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू धर्म अपनाने के बाद खुशबू बानो ने अपना नाम खुशबू सक्सेना रख लिया था। खुशबू ने कहा था कि मैं आजीवन हिंदू बनकर रहूंगी, मेरी इस धर्म के प्रति बचपन से आस्था है। हिंदू धर्म अपनाने के बाद तीन तलाक व हलाला जैसी कुरीतियां से मुक्ति मिलेगी। 

खुशबू को ऑटो में डालकर ले गए आरोपी 
विशाल ने अब भोजीपुरा थाना प्रभारी को बताया कि शनिवार को वह काम पर गया था। उसके माता-पिता भी घर पर नहीं थे। भाभी बीमार हैं। उसी दौरान खुशबू की मां और भाई उनके घर में घुस गए। वह दोनों खुशबू को जबरन ऑटो में डालकर साथ ले गए। 

विशाल ने खुशबू के भाई से फोन पर बात की तो उसने धमकाया कि खुशबू उनके घर से नकदी व जेवर भी लेकर आई थी, उन्हें खुशबू से यह भी लेना है। विशाल ने एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा से भी शिकायत की। उन्होंने भोजीपुरा इंस्पेक्टर को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed