बरेली में घायल युवती की मौत: पुलिस की लिखित परीक्षा पास... दौड़ की तैयारी में हादसे का शिकार हुई फरीन
Bareilly News: अलीगंज कस्बा निवासी फरीन ने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कर ली थी। वह दौड़ की तैयारी कर रही थी। एक जनवरी को तेज रफ्तार बाइक से उसको टक्कर लग गई। गंभीर घायल फरीन ने सात दिन बाद दम तोड़ दिया।
विस्तार
बरेली के थाना अलीगंज क्षेत्र के पाखड़ मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय फरीन पुलिस की नौकरी के लिए दौड़ लगाने की तैयारी करते समय हादसे का शिकार हो गई। उसको बाइक से टक्कर लग गई थी, जिससे वह घायल हो गई। इलाज के दौरान उसने सात दिन बाद दम तोड़ दिया। उसके पिता सज्जाद हुसैन ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं, जिन्हें वह बेटों की तरह पाल और पढ़ा रहे थे। इनमें फरीन सबसे होनहार थी। वह पुलिस भर्ती परीक्षा में पास हो गई थी। केवल दौड़ का टेस्ट बाकी रह गया था।
नए साल वाले दिन बेटी अलीगंज के कश्मीर ईंट भट्ठे के मैदान में दौड़ लगा रही थी। घर लौटते समय भारत पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे फरीन गंभीर रूप से घायल हो गई। जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो वह उसे एंबुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचे।
UP: शादी की जिद पर अड़ी थी नाबालिग... पहले समझाया, न मानी तो किया कत्ल; बाप बोला- घर में मत जाना, उसे मार दिया
हालत गंभीर होने पर बरेली में सतीपुर चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरीन के शरीर पर कई जगह चोट आई है। सिर की हड्डी टूट गई थी। इसके ऑपरेशन में परिवार का काफी खर्चा भी हो गया। फरीन की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पेड़ से टकराई कार, पीलीभीत के युवक की मौत
थाना कैंट क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर जाट रेजीमेंट सेंटर के पास एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इसके बाद कार खाई में पलट गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। कार में रखे कागजों से पता लगा कि मरने वाला युवक 35 वर्षीय रवि है और जिला पीलीभीत का रहने वाला बताया जा रहा है। अल्टो कार मध्य प्रदेश नंबर की है। युवक के परिवार वाले अभी नहीं आ सके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.