फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ghanshyam Sharma 15 times president of Bareilly Bar Association passes away due to heart attack

Bareilly News: नहीं रहे बरेली बार एसोसिएशन के 15 बार अध्यक्ष रहे घनश्याम शर्मा, हार्ट अटैक से हुआ निधन

Tue, 10 Jan 2023 12:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jan 2023 12:07 PM IST
सार

घनश्याम शर्मा करीब 25 साल तक बरेली बार एसोसिएशन में सक्रिय रहे। ताउम्र कचहरी में वर्चस्व बनाए रखने के बाद उन्होंने अंतिम सांस भी कर्मभूमि में ली। सोमवार को कचहरी जाने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल में उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन
Ghanshyam Sharma 15 times president of Bareilly Bar Association passes away due to heart attack
वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली बार एसोसिएशन के 15 बार अध्यक्ष रहे वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम शर्मा का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर 2:23 बजे एक मुकदमे में बहस के लिए कचहरी जाने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जब तक सहयोगी अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। उनके निधन की सूचना पर एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


घनश्याम शर्मा करीब 25 साल तक बरेली बार एसोसिएशन में सक्रिय रहे। ताउम्र कचहरी में वर्चस्व बनाए रखने के बाद उन्होंने अंतिम सांस भी कर्मभूमि में ली। घनश्याम शर्मा ने सन 1977  बरेली कॉलेज से एलएलबी उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने वकालत शुरू की। बाबू नरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ लल्ला बाबू से उन्होंने बारीकियां सीखीं। कॉलेज के दौरान ही राजनीति की ओर झुकाव होने से उन्होंने बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन


घनश्याम शर्मा साल 1985 में संयुक्त सचिव, 1987 में कोषाध्यक्ष, 1996 से क्रमिक तीन साल तक सचिव पद के लिए चुने गए। साल 2000 में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। इसके बाद करीब 15 साल तक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। बताया जाता है कि जब वे चुनाव नहीं लड़े तो जिसके समर्थन में रहे, वह चुनाव उसके नाम रहता। एसोसिएशन की लंबी राजनीतिक पारी में दो बार अध्यक्ष पद पर हार का भी सामना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed