{"_id":"6ace901fa707ed3bdf070059","slug":"garbage-collection-in-shergarh-will-be-streamlined-with-new-vehicles-bareilly-news-c-419-1-ba11020-694-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए वाहनों से शेरगढ़ में कूड़ा उठान होगा व्यवस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए वाहनों से शेरगढ़ में कूड़ा उठान होगा व्यवस्थित
विज्ञापन
सफाई कार्य के लिए नपं ने खरीदे छह ई-रिक्शा, एक जेसीबी मशीन और टिपर वाहन
शेरगढ़। नगर पंचायत में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत शेरगढ़ ने छह ई-रिक्शा, एक जेसीबी मशीन और एक टिपर वाहन की खरीद की है। इससे अब कस्बे में कूड़ा उठान और भी व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा।
कस्बे में मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य ने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। नए वाहनों के आने से विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठाने और उसके निस्तारण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।
इस मौके पर पंडित श्याम अमित कुमार, बेदराम राठौर, राकेश राठौर, आरिश बाबू, लल्ला खां, वीरपाल राठौर आदि उपस्थित रहे।
बता दें कि कस्बे में आबादी 16 हजार है। पहले कूड़ा उठान करने के लिए 12 गाड़ियां ही थीं, जिसमें छह खराब थे। इससे कस्बे को स्वच्छ रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस कदम से लोग उत्साहित हैं।