फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster's nephew dies in jumping from roof

छत से कूदने में गई सरगना के भतीजे की जान

Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Gangster's nephew dies in jumping from roof
गमजदा घरवाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

परिवार के मुंह पर ताला, खामोशी से दफना दिया शव

विज्ञापन
बरेली। हवाला धंधे के सरगना जमशेद का जवान भतीजा उवैस दबिश के दौरान घबरा गया और छत से कूदने में उसकी मौत हो गई। निजी अस्पताल में पुष्टि के बाद शव को दफना दिया गया। परिवार की महिलाओं ने कुछ बोलने की कोशिश की तो रिश्तेदारों ने खामोश करा दिया।
जमशेद के बड़े भाई इरशाद खां का 19 साल का बेटा उवैस दबिश के दौरान छत पर सो रहा था। घर और आसपड़ोस के मकानों में शोर और भगदड़ मची तो वह घबरा गया। बताते हैं कि नींद के बीच उवैस ने भागने की कोशिश की तो छत से सिर के बल नीचे गिर गया। चर्चा है कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई पर तसल्ली के लिए परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां मृत घोषित किया तो घर ले आए। दोपहर में ही पास के कब्रिस्तान में उसे दफना दिया गया। लोगों के मुताबिक जरी का काम करने वाला उवैस काफी मिलनसार स्वभाव का था और उसका इस धंधे से कोई दूर तक मतलब नहीं था। सबके साथ वह भी भागने लगा और हादसे का शिकार होकर जान गवां बैठा।
विज्ञापन

उवैस की मौत पर उसकी मां और परिवार की महिलाएं कुछ कहना चाहती थी पर रिश्तेदारों ने उन्हें चुप करा दिया। पुलिस ने उवैस की मौत की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। शव का पोस्टमार्टम न कराने से भी पुलिस के दावे को बल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed