फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Friends carried the groom on his shoulders and took him to the bride house in Budaun

Flood: दोस्तों के कंधों पर दूल्हे राजा... ऐसे पार की बाढ़ की बाधा; कहा- यादगार रहेगी यह शादी

Fri, 12 Jul 2024 10:54 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 10:54 AM IST
सार

बदायूं जिले में बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बरकरार है। रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से अकट गांव में परेशानी बढ़ गईं हैं। पानी में चलकर लोग बरात में तो शामिल हो गए...। लेकिन वापस घर नहीं लौट सके। दूल्हे को दोस्तों ने कंधों पर बैठाकर बाढ़ का पानी पार कराया। 
 

विज्ञापन
Friends carried the groom on his shoulders and took him to the bride house in Budaun
दोस्त के कंधों पर बैठा दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में गांव अकट निवासी अवधेश के लिए यह बाढ़ हमेशा के लिए यादगार हो गई। दोस्तों ने ट्यूब की नाव बनाकर दूल्हा बने अवधेश को बाढ़ के पानी से पार लगाया। काफी दूर तक दूल्हे को कंधों पर बैठाकर बाढ़ के पानी में चले। तय समय पर दूल्हे की शादी कराने में दोस्तों ने खूब मेहनत की। कई खास रिश्तेदार तो ऐसे भी रहे, जिनका सपना शादी देखने का अधूरा रह गया और वह पानी बढ़ने की वजह से शामिल नहीं हो सके।

विज्ञापन


दरअसल, बाढ़ की वजह से दातागंज में जनजीवन प्रभावित हो चुका है। ऐसे में पहले से प्रस्तावित शादियों में भी काफी परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। गांव अकट निवासी रोशन लाल कश्यप के बेटे अवधेश की बृहस्पतिवार को सहसवान के हरदत्तपुर बरात जानी थी। सुबह से ही परिवार के लोग दूल्हे को सात किलोमीटर पानी से लेकर जाने के इंतजाम में जुटे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ का कहर: शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे दूसरे दिन भी बंद, कई किमी तक बह रहा पानी; देखिए तस्वीरें

जैसे- तैसे 18 युवाओं ने ट्यूब की नाव तैयार की। इसके बाद उन्होंने अवधेश को उसमें बिठाकर बाढ़ के पानी से पार लगाया। उसके बाद वाहन द्वारा बरात रवाना हो सकी। बरात को महिलाओं ने पानी में घुसकर विदा किया। वहीं, गांव अकट निवासी दूल्हा बने अवधेश ने बताया कि शादी पहले से तय थी। अचानक बाढ़ आने से गांव पानी से घिर गया। दोस्तों ने मेहनत कर पानी में ट्यूब की नाव डालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। यह शादी यादगार रहेगी।

गांव के 20 लोग ही बरात में हो सके शामिल 
बाढ़ का पानी बढ़ जाने से शादी में लोग शामिल नहीं हो सके। गांव से परिवार के ही 20 लोग बरात में शामिल हुए। बरात में शामिल हुए राजू ने बताया कि पहली ऐसी बरात में आए हैं। जिसके लिए सात किलोमीटर पानी में चलना पड़ा है।

ये गांव बाढ़ के पानी से घिरे
नगरिया खनू, विहारीपुर, नवादा, रैपुरा, अकट, कटकौरा, रुकुमपुर, बारीखेड़ा, दियोरनिया, हर्रामपुर, लालपुर खादर, मौजमपुर, शेरपुर, कुढ़रा मझरा, ऊघौं नगला, पूरन भेड़ा, जलेबी नगला और नगला डाल सिंह।
 

दूल्हा-दुल्हन ने ननिहाल में ही ली शरण
गांव अकट निवासी राजपाल के बेटे अनिल की बुधवार को बरात नूरपुर गई थी। रात में रामगंगा उफना गई। गांव तक पहुंचने का एक मात्र रास्ता भी बाढ़ की चपेट में आ गया। चार से पांच फुट पानी सड़क पर है। इसकी वजह से सड़क के कुछ हिस्से कट गए हैं। जलभराव के बीच वाहन ले जाना खतरे से खाली नहीं है। इसी को देखते हुए दूल्हा-दुल्हन को ननिहाल में ही रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed