सावधान: बेरोजगारों से ठगी के लिए जालसाजों की करतूत, रेलवे के नाम पर निकाला भर्ती का फर्जी विज्ञापन
Railway News: अगर आप उत्तर रेलवे में नौकरी के लिए आवदेन करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि जालसाजों ने भर्ती का फर्जी विज्ञापन जारी किया है। रेलवे इंटेलिजेंस ने जांच की तब इसका खुलासा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे बेरोजगारों से ठगी के लिए ठगों ने उत्तर रेलवे के मुरादाबाद समेत पांच डिवीजनों में विभिन्न पदों पर भर्ती का फर्जी नोटिफिकेशन जारी कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय समेत डीआरएम मुरादाबाद आरके सिंह ने नोटिफिकेशन को फर्जी बताया है। मामले की जांच रेलवे इंटेलीजेंस ने शुरू कर दी है।
उत्तर रेलवे में मुरादाबाद, लखनऊ, दिल्ली, फिरोजपुर और अंबाला डिवीजन आते हैं। दो दिन पहले इन पांचों डिवीजन में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया। इसके बाद भारत सरकार और रेलवे की मोहर के साथ आवेदन पत्र का प्रारूप भी जारी कर दिया गया। आवेदन का प्रारूप सामने आने के बाद रेलवे इंटेलिजेंस ने जांच की तो पता चला कि इस पर अधिकारियों के पदनाम और पते गलत दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली सड़क हादसा: एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे दोनों दोस्त, साथ ही तोड़ा दम; मौत की खबर सुन रो पड़े लोग
रेलवे ने जागरूक करने के लिए शुरू की मुहिम
जांच के बाद रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया कि नोटिफिकेशन और आवेदन का प्रारूप पूरी तरह से फर्जी है। ठगों ने इसे युवाओं से ठगी की नीयत से जारी किया गया है। फर्जी नोटिफिकेशन को लेकर जागरूक करने के लिए उत्तर रेलवे ने सोशल मीडिया पर भी मुहिम शुरू की है। युवाओं से ठगों के झांसे में न आने की अपील की गई है।
ये भी पढ़ें- ATM ने उगले दोगुने नोट: पैसे निकालने को जुटी भीड़.... चंद मिनटों में चार की जगह लोग निकाल ले गए आठ लाख रुपये
डीआरएम ने कहा- फर्जी है नोटिफिकेशन
डीआरएम मुरादाबाद आरके सिंह ने बताया कि रेलवे में भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पारदर्शिता के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट से की जाती है। अन्य चारों डिवीजन के डीआरएम ने भी नोटिफिकेशन और आवेदन के प्रारूप को फर्जी करार दिया है।