फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Double notes started coming out from ATM in Bareilly Crowd gathered to withdraw them

ATM ने उगले दोगुने नोट: पैसे निकालने को जुटी भीड़.... चंद मिनटों में चार की जगह लोग निकाल ले गए आठ लाख रुपये

Wed, 20 Nov 2024 05:58 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 20 Nov 2024 05:58 AM IST
सार

सैदपुर कस्बे में एसबीआई के एटीएम से दो लाख की जगह चार लाख रुपये लोगों ने निकाल लिए। जानकारी पर एक बजे एटीएम बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
Double notes started coming out from ATM in Bareilly Crowd gathered to withdraw them
एटीएम मशीन से निकले दोगुने रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तकनीकी खराबी आने के बाद मंगलवार को एसबीआई के एटीएम से दोगुने नोट निकलना शुरू हो गए। रुपये दोगुने निकलने की खबर लोगों को लगी तो एटीएम के बाहर भीड़ जमा हो गई। एक बजे तक करीब 100 लोगों ने एटीएम से रुपये निकाले। इस बीच एटीएम से चार लाख रुपये अधिक निकल चुके थे। मामला संज्ञान में आने पर बैंक कर्मियों ने दोपहर एक बजे एटीएम से निकासी बंद कर दी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्राहकों रिकवरी नोटिस भेजकर वसूली की जाएगी।

विज्ञापन

मामला सैदपुर नगर का है। यहां एसबीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार को सुबह दस बजे एटीएम में आठ लाख रुपये डाले गए। 11 बजे लोगों ने रुपये निकालने शुरू किए तो एटीएम में तकनिकी खराबी के कारण दो गुने नोट निकलने शुरू हो गए। दस की जगह बीस हजार रुपये निकल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यह खबर आग की तरह नगर में फैल गई। लेकिन बैंक के अंदर बैठे अधिकारी व कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। देखते ही देखते एटीएम से रुपये निकालने वालों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना एसबीआई की शाखा में ब्रांच मैनेजर अल्पना शाही समेत स्टाफ को दी लेकिन किसी ने भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि एक बजे तक 100 लोग चार की जगह आठ लाख रुपये निकाल चुके थे। भीड़ लगने पर सिक्योरिटी गार्ड एटीएम पर पहुंचे। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना ब्रांच में दी। इसके बाद बैंक के स्टॉफ ने पहुंचकर एटीएम को बंद कराया। साथ ही इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पर एटीएम विभाग से जुड़े सीआरए संदीप पाल ने एटीम को चेक किया। बताया कि तकनिकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। जिनके पास दोगुने रुपये पहुंचे हैं रिकवरी नोटिस भेजकर उनसे वसूली की जाएगी। 

11 बजे से शुरू हुआ दोगुने नोट निकलने का सिलसिला
सैदपुर निवासी सुब्हान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो हजार रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचे। उसने कार्ड लगाकर दो हजार रुपये मशीन में भरे लेकिन दो हजार की जगह मशीन से चार हजार रुपये निकले। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने भी दो हजार निकाले तो उन सभी को मशीन ने चार हजार रुपये निकाल कर दिए। इसके बाद यहां भीड़ जुटना शुरू हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed