फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरेली सड़क हादसा: एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे दोनों दोस्त, साथ ही तोड़ा दम; मौत की खबर सुन रो पड़े लोग

Wed, 20 Nov 2024 10:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 10:46 AM IST
सार

Bareilly News: शहर निवासी पांच दोस्त मंगलवार को कार से नानकमत्ता घूमने के लिए निकले थे। नैनीताल हाईवे पर इनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। इसकी खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Two friends died and three injured in Bareilly car accident
गौरव और सुनील के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बरेली में नैनीताल हाईवे पर मंगलवार को हुए हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नानकमत्ता गुरुद्वारे जाने के लिए निकले शहर निवासी पांच दोस्तों की कार देवरनिया थाना क्षेत्र में पेड़ से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए और युवा कारोबारी समेत दो की मौत हो गई। तीन दोस्त घायल हुए हैं। इन्हें भोजीपुरा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीन घायलों के परिजन परेशान हैं। पांचों युवकों की दोस्ती को लेकर सुभाषनगर में चर्चा रही। हादसे में जान गंवाने वाले सुनील व गौरव को याद कर लोग फफक पड़े। बोले, दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे, और साथ ही दम तोड़ दिया। 

Two friends died and three injured in Bareilly car accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

सुभाषनगर निवासी साइकिल कारोबारी सुनील बजाज (33), नेकपुर निवासी गौरव दत्त (28), हरप्रीत सिंह, अज्जू व प्रेम साहनी के साथ मंगलवार दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के धार्मिक स्थल नानकमत्ता के लिए कार से निकले थे। देवरनियां थाना क्षेत्र में शारदा नहर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सुनील बजाज व गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हरप्रीत सिंह, अज्जू व प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Two friends died and three injured in Bareilly car accident
सुनील बजाज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सुनील बजाज पंजाबी परिवार से थे। उनके पिता की बरसों पुरानी साइकिल की दुकान है, जिसकी देखरेख सुनील ही करते थे। साथ ही उन्होंने बाइक पार्ट्स की दुकान भी खोल ली थी। उनकी शादी नहीं हुई थी। गौरव दत्त वाल्मीकि परिवार से थे। सुनील उनके जिगरी दोस्त थे। गौरव और सुनील जरूरत पर एक-दूसरे की मदद करते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Two friends died and three injured in Bareilly car accident
गौरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गौरव एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। छह माह पहले ही काम छोड़ा था। हालांकि, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक है। गौरव के पिता सुनील दत्त वाल्मीकि समाज के प्रबुद्ध व्यक्ति हैं और इस साल भी माधोबाड़ी के वाल्मीकि मेले के प्रभारी रहे। गौरव के बड़े भाई डिंपल बैंक में काम करते हैं।

विज्ञापन
Two friends died and three injured in Bareilly car accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
गोलू को आ रही थी नींद 
घायल हरप्रीत सिंह उर्फ गोलू से गुरुद्वारा कमेटी व अन्य लोगों ने बात की तो उसने कहा कि गौरव कार चला रहा था। वह उसके पास ही बैठे थे। तभी गोलू को नींद आने लगी। तब पीछे बैठे सुनील ने कहा कि तुम पीछे आओ, मैं आगे आ जाता हूं। इसके कुछ ही देर बाद यह घटना हो गई। गोलू ने बताया कि वह लोग कार में फंस गए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed