फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraudsters arrested in the name of gold coins, two-faced snake and AK-47

Bareilly News: सोने के सिक्के, दोमुंहा सांप और एके-47 के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार

Sat, 29 Apr 2023 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters arrested in the name of gold coins, two-faced snake and AK-47
बरेली। एटीएस ने शुक्रवार को छह सदस्यीय ठग गिरोह को गिरफ्तार कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। गिरोह में पीलीभीत, लखीमपुर खीरी से लेकर उत्तराखंड और पंजाब तक के आरोपी शामिल हैं। ये लोगों को दोमुंहा सांप, सोने के सिक्के और एके-47 देने के नाम पर ठगते थे।
विज्ञापन

एटीएस इंस्पेक्टर नवनीत कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में जिक्र है कि मुख्यालय से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह देश विरोधी गतिविधियों और स्वचालित हथियारों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। पांच टीमों ने संदिग्धों की धरपकड़ शुरू कर दी। खीरी के पलिया फुरवरिया निवासी हरिओम निषाद के फोन की जांच की गई तो उसमें तांबे के सिक्के, दोमुंहा सांप, काली हल्दी, मूर्तियों के वीडियो मिले।
विज्ञापन

हरिओम ने बताया कि वह वीडियो भेजकर लोगों को लालच देता है और ठगी करता है। बताया कि पीलीभीत के भदसरा निवासी गुरुदेव उर्फ काके के साथ मिलकर वह लोगों को एके 47 बेचने के नाम पर ठगता है। जैसे ही कोई हथियार खरीदने आता था, ये लोग उसके रुपये छीनकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला थाना सुनौर निवासी आरोपी हरदीप के फोन में एक चश्मे का फोटो भी मिला। हरदीप लोगों को बरगलाता था कि चश्मे से जमीन के अंदर दबा खजाना भी देख सकते हैं। उसके मोबाइल से सोने के सिक्कों के फोटो भी मिले, जिसके जरिये वह लोगों को ठगता था।
पीलीभीत के पूरनपुर निवासी शकील अहमद इदरीशी ने बताया कि वह लोगों को नकली सिक्के दिखाकर ठगी करता है और कई बार जेल जा चुका है। खीरी के मोहल्ला मनिहार निवासी सलीम ने बताया कि वह हरिओम, गुरुदेव और शकील मिलकर नकली सिक्के दिखाकर लोगों से रुपये ठगते हैं।
उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित लखनऊ कॉलोनी निवासी अमित ने बताया कि गुरुदेव पार्टी लाने पर उसे मोटा कमीशन देता था। पहले भी एक पार्टी लाया था, जिसे ठगने के बाद गुरुदेव ने 1.30 लाख रुपये उसे बतौर कमीशन दिए थे।
---

शातिर ने ठगा तो उसी को बना लिया गुरु
गुरुदेव उर्फ काके ने कई खुलासे किए। बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात साबिर से हुई थी। साबिर ने नेपाल के सिक्के दिखाए और कहा कि आधे दाम में दे देगा। गुरुदेव ने 32 हजार में दो सिक्के खरीद लिए। साबिर ने तीन लाख रुपये के सिक्के और देने का झांसा दिया। जब गुरुदेव तीन लाख रुपये लेकर नेपाल पहुंचा तो साबिर ने रुपये लेकर उसे कंकड़ से भरा थैला थमा दिया। साबिर कई माह बाद दोबारा गुरुदेव को मिला तो उसने रुपये लौटाने का दबाव बनाया। साबिर ने कहा कि दूसरी पार्टी से लेकर रुपये लौटा देगा, लेकिन डील में मदद करनी पड़ेगी। गुरुदेव ने पंजाब के ट्रक ड्राइवर गुरजंड से बात की तो एक पक्ष आठ लाख रुपये लेकर बरेली के नवाबगंज आ गया। बाइक से पहुंचे साबिर और गुरुदेव उसके आठ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। इसमें से साबिर ने गुरुदेव को डेढ़ लाख रुपये लौटा दिए और बाकी रुपये बाद में देने की बात कही। बाद में वह और लोगों के साथ इसी धंधे में आ गया।

----

अंधविश्वासी और जल्दी अमीर बनने का सपना देखने वाले होते थे शिकार
ठगो का गिरोह अंधविश्वासी और लालची लोगों को निशाना बनाता था। वे लोगों को मूर्तियां, खजाना, उल्लू के नाखून और सोने के सिक्के अपने पास होने की बात कहकर झांसा देते थे। वे कछुआ आदि के जरिये धनवर्षा कराने का झांसा भी देते थे। गिरोह के लोग सितारगंज, खटीमा, लखीमपुर और यूपी, पंजाब, नेपाल बाॅर्डर के आसपास फैले हैं। ये लोग तंत्र विद्या से मोटा मुनाफा कराने की बात कहकर भी लोगों से रुपये ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed