फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud in mbbs admission

एमबीबीएस में एडमिशन का झांसा देकर डॉक्टर से ढाई लाख ठगे

Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
fraud in mbbs admission
बरेली। पूर्वी गोकुलपुर, लोनी बॉर्डर दिल्ली निवासी डॉ. विकास ने बरेली के डॉ. मधुर और उसके असिस्टेंट अशोक विहार कॉलोनी, संजयनगर निवासी कौशल के खिलाफ धोखाधड़ी कर ढाई लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई इस रिपोर्ट में उन्होंने बेटी का एमबीबीएस में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आईजी को भेजी शिकायत में डॉ. विकास ने कहा है कि वर्ष 2019 में उनकी बेटी सारा ने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में नीट की परीक्षा दी थी। उस समय खुद को बरेली का रहने वाला बताकर डॉ. मधुर मेडिकल कॉलेज के बाहर उन्हें मिला था। उसने कहा कि अगर नीट अभ्यर्थी को यह लगता है कि उसके नंबर सरकारी सीट के लिए कम हैं तो अभ्यर्थी उनसे मिले, वह एडमिशन करा देगा। बेटी के भविष्य को देखकर वह डॉ. मधुर की बातों में आ गए। छह मई 2019 को डॉ. मधुर का असिस्टेंट बताकर कौशल नाम का व्यक्ति डीपीएम इंस्टीट्यूट, एयरपोर्ट पर उनसे मिला। सरकारी सीट पर एडमिशन कराने की बात कहकर उसने पांच लाख रुपये में बात तय की और उनसे ढाई लाख रुपये का चेक बतौर एडवांस ले लिया।
विज्ञापन

यह चेक डॉ. कौशल किशोर शर्मा के अकाउंट में लगाकर 14 मई, 2019 को कैश करा लिया गया। इसी बीच उनकी बेटी का एडमिशन अपने आप ही एमबीबीएस में सरकारी सीट पर हो गया। इसके बाद उन्होंने डॉ. मधुर से संपर्क करके रुपये लौटाने को कहा तो उसने रुपये न लेने की बात कही। डॉ. कौशल किशोर से संपर्क किया तो वह रुपये लौटाने में बहानेबाजी करने लगा। सबूत के तौर पर उसके अकाउंट में भुगतान हुआ चेक और बैंक से आया मेसेज उनके पास मौजूद है। डॉ. विकास की शिकायत के बाद बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed