फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fraud

इतने भ्रष्ट.. अंत्येष्टि स्थल का भी पैसा खा गए

Tue, 28 Jan 2020 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
fraud
अगरास की ग्राम प्रधान के अधिकार सीज, पांच और प्रधानों पर भी कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

निर्माण में लगाई घटिया सामग्री, एस्टीमेट में भी गोलमाल, डीएम ने की कार्रवाई
बरेली। मृत्यु के बाद जहां हर इंसान को खाली हाथ पहुंचता है, ग्राम प्रधान वहां से भी पैसा बटोरने से बाज नहीं आ रहे हैं। ग्राम पंचायत अगरास में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में गबन के साथ पैसों की हेराफेरी की पुष्टि होने के बाद डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। पांच और ग्राम प्रधानों के खिलाफ अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में धांधली करने की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। उन पर भी जल्द कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
पिछले साल अगस्त में गांव वालों की शिकायत पर फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत अगरास में बने अंत्येष्टि स्थल की प्रारंभिक जांच की गई थी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के एक्सईएन ने यह जांच करके 27 अगस्त को रिपोर्ट डीएम को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में शासनादेश के विरुद्ध अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कर सरकारी धन का अपव्यय करने के साथ निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने और समय से निर्माण पूरा न करने के लिए ग्राम प्रधान परवीन बेगम और निर्माण को तकनीकी रूप से उपयुक्त बताने वाले जेई को दोषी बताया था। ग्राम प्रधान ने अपने स्पष्टीकरण में खामियों को स्वीक ार करते हुए इसके लिए जेई को ही दोषी बताया था। इसके बाद दोबारा जांच कराई गई। इस दौरान प्रधान से निर्माण के लिए व्यय धनराशि के वाउचर, अंत्येष्टि स्थल की डिजाइन और एस्टीमेट आदि रिकॉर्ड मांगा गया तो वह उसे उपलब्ध नहीं करा सकीं। डीएम नितीश कुमार ने ग्राम प्रधान को सरकारी धन का दुरुपयोग, गबन और वित्तीय अनियमितता का दोषी मानते हुए उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं, साथ ही गबन की गई धनराशि का निर्धारण करने के लिए जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

दूसरे ग्राम प्रधानों में भी मची खलबली
प्रशासन को शिकायतें मिली हैं कि अगरास की तरह पांच और ग्राम पंचायतों में भी अंत्येष्टि स्थल निर्माण में फर्जीवाड़ा हुआ है। तकनीकी जांच में इन गांवों के प्रधानों को दोषी पाया गया है। इन मामलों में भी कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। जल्द इन प्रधानों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इससे अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में धांधली करने वाले प्रधानों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्येष्टि स्थल निर्माण में हुई प्राथमिक जांच में अगरास की ग्राम प्रधान दोषी मिली हैं। डीएम ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर अंतिम जांच शुरू करा दी है। कई और पंचायतों में भी फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है और अब डीएम के स्तर से कार्रवाई की जानी है। - धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed