{"_id":"5d4dd2ef8ebc3e6cc30e9e68","slug":"fraud-bareilly-news-bly371811759","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारों से करोड़ों की ठगी का मामला, सस्पेंड सिपाही की गिरफ्तारी को एडीजी से मिलीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारों से करोड़ों की ठगी का मामला, सस्पेंड सिपाही की गिरफ्तारी को एडीजी से मिलीं महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कंपनी में निवेश के नाम पर रिश्तेदार महिलाओं से करोड़ी की ठगी करने वाले मुरादाबाद के एक सिपाही की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को महिलाएं एडीजी से मिलीं। एडीजी ने मुरादाबाद के एसपी सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मुरादाबाद के थाना पाकबाड़ा के गांव बागढ़पुर निवासी रीता देवी के साथ उनकी रिश्तेदार सुमन, सरतेश, ज्योति, रविंद्री देवी, चित्रा और कविता समेत कई महिलाओं ने एडीजी को बताया कि उनके रिश्तेदार चेतन सिंह और उसकी पत्नी सुनीता ने उन लोगों से करीब ढाई करोड़ की ठगी की है। एक कंपनी में निवेश कराने के नाम पर वे ठगते रहे। नकदी के साथ ही जेवर भी रखवा लिए। जब उन्हें ठगी का पता लगा तो एक मई 2019 को उनके खिलाफ रिपोर्ट करा दी। इसके बाद सिपाही को निलंबित भी कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने उसके खिलाफ न तो अभी तक चार्जशीट लगाई और न ही गिरफ्तारी की। आरोपी कहता है कि वह पुलिस विभाग में खासी पकड़ रखता है। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिलाओं की बात सुनकर एडीजी ने मुरादाबाद के एसपी सिटी को फोन करके मामले में जल्द चार्जशीट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूतों के आधार पर कार्रवाई करने को भी कहा। ब्यूरो