फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four miscreants arrested for attacking a lawyer over egg curry in Bareilly

Bareilly: अंडा करी को लेकर वकील पर हमला करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली

Fri, 12 Jul 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

बरेली के  फतेहगंज पश्चिमी इलाके में बुधवार शाम हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर अंडा करी को लेकर विवाद हुआ था। बदमाशों ने एक वकील पर हमला कर दिया। फायरिंग की। इस घटना के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Four miscreants arrested for attacking a lawyer over egg curry in Bareilly
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में हाईवे के ढाबे पर अंडाकरी खाने को लेकर हुए विवाद में वकील पर फायरिंग करने वाले बदमाश अर्जुन उर्फ युवराज ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। वह मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। तीन अन्य आरोपी भी पकड़े गए। चारों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार शाम हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर कस्बे के लोधीनगर निवासी अधिवक्ता सौरभ गंगवार और चौड़ा खडंजा निवासी अर्जुन सिंह व उसके पांच साथियों के बीच विवाद हुआ था। अर्जुन और उसके साथियों ने सौरभ पर फायरिंग कर दी थी। भागते वक्त आरोपियों ने असलहे लहराए थे। पीछा करने पर पुलिस टीम को भी कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव सतुइया में घेराबंदी कर अर्जुन समेत थाना शाही के गांव नरखेड़ा निवासी विनय कश्यप, रौनक कुमार कोली, गांव भोलापुर निवासी दीपक गंगवार को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। भोलापुर निवासी अजय गंगवार और थाना सीबीगंज के गांव ठिरिया ठाकुरान निवासी कार चालक शिव कुमार फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय के मुताबिक अर्जुन से पूछताछ में पता लगा कि उसने तमंचा व कारतूस एएनए रोड की एक फैक्टरी के खंडहर में छुपा दिए हैं। पुलिस टीम उसे लेकर बरामदगी करने गई। बुधवार रात खंडहर में तमंचा खोजने के दौरान अर्जुन ने उसी तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की। इसमें गोली अर्जुन के पैर में घुटने से नीचे लगी। फिर उसे लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची।

चारों हमलावरों पर पहले से मुकदमे
पकड़े गए चारों आरोपी शातिर अपराधी हैं। इसमें अर्जुन के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में पांच मुकदमे दर्ज हैं। विनय कश्यप, रौनक व दीपक के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से 315 बोर के दो तमंचे व छह कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल एसयूवी भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed