{"_id":"644c24872b63076c3b00d754","slug":"four-mega-blocks-proposed-in-may-will-increase-the-difficulties-of-passengers-bareilly-news-c-4-1-140347-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मई में प्रस्तावित चार मेगा ब्लॉक बढ़ाएंगे यात्रियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मई में प्रस्तावित चार मेगा ब्लॉक बढ़ाएंगे यात्रियों की मुश्किलें
विज्ञापन
बरेली। रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। बरेली-शाहजहांपुर के बीच मई में चार मेगा ब्लॉक प्रस्तावित हैं। मई में ही रसुइया और बंथरा के बीच लूप लाइन का काम पूरा करने के लिए ब्लॉक लिया जाना है।
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बंथरा और रसुइया में छह दिन के मेगा ब्लॉक के दौरान 24 ट्रेनों को रद्द करने के अलावा 14 ट्रेनों को रूट बदल कर चलाना पड़ा था। हाल ही में एक सप्ताह में दो बार रोजा में तीन-तीन घंटे के मेगा ब्लॉक से भी ट्रेनों का टाइम टेबल बिगड़ा हुआ है। 14 मई को रसुइया और बंथरा में मेगा ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इसके अलावा रोजा और बरेली के सीबीगंज में भी ट्रैक मरम्मत और सिग्नल संबंधी कार्यों के लिए चार-चार घंटे के मेगा ब्लॉक प्रस्तावित हैं।
इधर, बंथरा में अधूरे काम को पूरा करने के लिए तीन दिन का ब्लॉक लिया जा सकता है। मुरादाबाद-लखनऊ रेल खंड में मालगाड़ियों का भी दबाव बना हुआ है। ऐसे में अगले महीने भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर आता नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
मेंटीनेंस के कई काम होने हैं। रसुइया, बंथरा और रोजा में ब्लॉक प्रस्तावित हैं। संरक्षा और सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।- ऋषभ दत्त, सहायक मंडलीय अभियंता, मुरादाबाद रेल मंडल