फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four accused sent to jail who tied the Nepali girl to pole and beat her in Bareilly

UP: नेपाली युवती को खंभे से बांध पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें

Mon, 04 Aug 2025 07:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Aug 2025 07:23 AM IST
सार

बरेली में नेपाली युवती को चोर समझकर पीटने के आरोपी गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, वहां से उनको जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने कबूल किया कि उनसे गलती हुई है। 

विज्ञापन
four accused sent to jail who tied the Nepali girl to pole and beat her in Bareilly
युवती को बंधक बनाकर पीटा था - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में अपने परिचित युवक के घर आई नेपाल की युवती को शुक्रवार रात चोर समझकर खंभे से बांधकर डंडों से पीटने वाले चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पिटाई से युवती के कई दांत और दायां पैर टूट गया, हालांकि जिला अस्पताल में भर्ती युवती की हालत अब बेहतर है।

विज्ञापन


किला थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि मोहल्ला बारादरी निवासी गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को कोर्ट में पेश किया गया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों ने कबूल किया कि उनसे गलती हो गई। वह युवती को चोर समझ बैठे थे। इनमें से किसी ने उसे रस्सी से बांधा तो किसी ने उसकी पिटाई की। इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो देखकर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: थानों में जमा कराए ड्रोन, एसएसपी ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
नेपाल के पोखरा जिले की सुस्मिता सारु मगर उर्फ काजल नोएडा में काम करती थी। शुक्रवार को वह अपने परिचित विनय के साथ यहां किला के बारादरी मोहल्ले में उसके घर रुकने आई थी। उसने बताया कि रात करीब एक बजे उसके नंबर पर कोई कॉल आई। वह बात करती हुई छत पर चली गई। 

भीड़ से बचने के लिए छत से लगाई थी छलांग
उसने देखा कि आसपास छतों पर मोहल्ले के लोग खड़े थे। वह उसकी ओर टार्च जलाकर चोर-चोर चिल्लाते हुए दौड़े। इससे वह काफी डर गई और छत का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। कुंडा फंसने से दरवाजा नहीं खुला तो भीड़ से बचने को उसने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।  

रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा था
छत से नीचे गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसकी डंडों से पिटाई की। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा। उसके दो दांत टूट गए। पैर में चोट आई। उसने विनय का नाम बताया तो उसे छोड़ा गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed